Rajya Sabha Polls: कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की सूची की जारी, अभिषेक मनु सिंघवी सहित इन नेताओं के नाम का एलान
Rajya Sabha Elections: कांग्रेस ने आगामी द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से पांच राज्यों के लिए छह नामों का एलान किया गया है। तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी, वेम नरेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि छत्तीसगढ़ से आदिवासी नेता फूलो देवी नेताम को फिर से नामित किया है।
विस्तार
पार्टी की ओर से हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।
लगातार दूसरी बार उम्मीदवार फूलो देवी
54 वर्ष की फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की रहने वाली हैं और लंबे समय से आदिवासी समाज की राजनीति में सक्रिय रही हैं। कांग्रेस ने उन्हें पहली बार 2020 में राज्यसभा भेजा था और अब उनके कार्यकाल के समाप्त होने से पहले पार्टी ने उन्हें लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है।
- तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी।
- छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम।
- हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध।
- हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा।
- तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक।
Congress releases a list of candidates for the Rajya Sabha Biennial elections.
— ANI (@ANI) March 5, 2026
Abhishek Manu Singhvi and Vem Narender Reddy from Telangana.
Phulo Devi Netam from Chhattisgarh.
Karamvir Singh Boudh from Haryana.
Anurag Sharma from Himachal Pradesh.
M. Christopher Tilak from Tamil… pic.twitter.com/o2JwrC5Ax2
दलित चेहरा करमवीर सिंह बनाए गए प्रत्याशी
हरियाणा से पार्टी उम्मीदवार करमवीर सिंह बौद्ध दलित समुदाय से आते हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा को पार्टी के उभरते युवा चेहरों में गिना जाता है और वे राज्य की राजनीति में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वहीं तमिलनाडु से उम्मीदवार क्रिस्टोफर तिलक लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और दक्षिण भारत में पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।
ये भी पढ़ें: BJP: बिहार से नितिन नवीन जाएंगे राज्यसभा, भाजपा ने जारी की नौ उम्मीदवारों की सूची; देखें लिस्ट
10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव
बता दें कि दस राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा का चुनाव 16 मार्च को होने वाला है। इसी दिन शाम पांच बजे वोटों की गिनती होगी। महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना से निर्वाचित 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल महीने में समाप्त हो जाएगा, जिससे नए सदस्यों के चुनाव के लिए सीटें खाली हो जाएंगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आज 5 मार्च है, जिसके बाद 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 9 मार्च तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
कमेंट
कमेंट X