Piyush Goyal: ‘कांग्रेस का घुसपैठियों को संरक्षण देना गद्दारी है’, पीयूष गोयल का राहुल के बयान पर पलटवार
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घुसपैठियों को संरक्षण देना गद्दारी है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों की यात्राओं के परिणामों को गिनाया। पढ़ेंं पूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कड़ी आलोचन की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच देशों की यात्रा से देश में सभी को लाभ होगा। इसके ठोस परिणाम प्राप्त हुए हैं।
यात्राओं के परिणामों को गिनाया
यहां भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गोयल ने प्रधानमंत्री की यूएई, नॉर्वे, स्वीडन, नीदरलैंड और इटली की हाल ही में संपन्न हुई यात्राओं के परिणामों को गिनाया। इसके साथ ही कहा कि मोदी भारत के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ लेकर लौटे हैं। गोयल ने कहा कि चाहे देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना हो, रक्षा क्षेत्र को मजबूत करना हो या विदेशी निवेश को आकर्षित करना और निर्यात बढ़ाना हो, प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा से विभिन्न क्षेत्रों के लाभ के लिए बड़े परिणाम प्राप्त हुए हैं।
यह भी पढ़ें- 12 साल बाद पैरोल जंपर गिरफ्तार: हत्यारा बन गया बॉलीवुड एक्टर, अमिताभ बच्चन और रणवीर सिंह के साथ की फिल्में
पूरी दुनिया पीएम मोदी पर विश्वास करती
उन्होंने आगे बताया कि अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे के दौरान प्रधानमंत्री को तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा, 'एक तरफ तो पूरी दुनिया प्रधानमंत्री मोदी को अपार विश्वास की नजरों से देखती है। वहीं दूसरी तरफ नकारात्मक मानसिकता वाले राहुल गांधी अपने शब्दों और भाषा के माध्यम से बार-बार अपना असली स्वभाव और चरित्र प्रकट करते हैं।' गोयल ने कहा कि राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर बेहद घटिया भाषा में अपशब्दों का प्रयोग करना वास्तव में निंदनीय है।
उन्होंने पूछा 'मुझे बताइए, क्या नक्सलवाद का अंत गद्दारी का कार्य है या कांग्रेस शासन के दौरान वर्षों तक नक्सलवाद को पनपने देना ही असली गद्दारी थी? क्या हम तिरंगे की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने के कार्य को गद्दारी कहेंगे? 'या फिर, क्या हम इसे गद्दारी मानेंगे जब कोई व्यक्ति केवल भारत के तिरंगे का अपमान करने के लिए विदेश यात्रा करता है?' इसी क्रम को जारी रखते हुए मंत्री ने पूछा, 'क्या आतंकवाद की कमर तोड़ना, उसे मुंहतोड़ जवाब देना गद्दारी माना जाएगा या आतंकवादियों को बिरयानी खिलाना और उनसे समझौता करना गद्दारी समझा जाएगा?' गोयल ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को सुरक्षित रखा है , जो उनकी सच्ची देशभक्ति को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा, 'कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार जिस तरह से घुसपैठियों को संरक्षण प्रदान करते हैं, वह गद्दारी है।'
यह भी पढ़ें- RG Kar Case: पीड़िता के डिनर करने से लेकर अंतिम संस्कार तक क्या हुआ? अब CBI-SIT करेगी जांच; हाईकोर्ट का फैसला
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, राहुल गांधी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित अपने लोकसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस पर हमला करते हुए उन्हें देशद्रोही कहा था। उन्होंने कहा, गालियां कमजोरों का हथियार हैं। स्पष्ट रूप से, देश अब राहुल गांधी और गांधी परिवार की कमजोरियों के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी की विफलताओं को भी देख रहा है।' उन्होंने आगे कहा कि देश के लोग यह भी देख रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है और इसकी वैश्विक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हुई है।