{"_id":"5e595e5a8ebc3ef3c35571cc","slug":"congress-says-they-have-no-problem-with-npr-but-with-three-questions-included-in-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को एनपीआर से कोई आपत्ति नहीं, तीन प्रश्नों से है समस्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस को एनपीआर से कोई आपत्ति नहीं, तीन प्रश्नों से है समस्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
अभिषेक मनु सिंघवी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर उसे कोई आपत्ति नहीं है ये दशकों पुराना है लेकिन उसमें जोड़े गए तीन सवाल कहां से आ गए। हमारी सरकार में तो ये शामिल नहीं थे। इन तीनों सवालों का संबंध एनआरसी से है।
Trending Videos
कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हम एनपीआर की बात सिर्फ एनआरसी के संबंध में कर रहे हैं। नए प्रश्नों के संदर्भ में कर रहे हैं। अगर भाजपा नहीं समझ रही है तो संविधान और कानून तो मैं क्या कर सकता हूं। एनपीआर कांग्रेस के दौरान शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब एनपीआर की बात नहीं हो रही है। सिटीजनशिप एक्ट भी दशकों पुराना है। एनआरसी हमारे समय थी या नहीं, बात ये नहीं है। क्या एनआरसी और एनपीआर शुतुरमुर्ग की तरह संबंधित नहीं है अगर आप शुतुरमुर्ग बनना चाहते हैं तो बने मैं क्या कर सकता हूं।