Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Congress will make the dismissal of Rahul Gandhi its strength Strategy will be announced soon
{"_id":"64203a904641ecee960ef543","slug":"congress-will-make-the-dismissal-of-rahul-gandhi-its-strength-strategy-will-be-announced-soon-2023-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: राहुल गांधी की बर्खास्तगी को अपनी ताकत बनाएगी कांग्रेस, जल्द होगा रणनीति का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: राहुल गांधी की बर्खास्तगी को अपनी ताकत बनाएगी कांग्रेस, जल्द होगा रणनीति का एलान
कांग्रेस नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने उसका जनता से संपर्क मजबूत किया है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जनसंपर्क अभियान शुरू किए जाएंगे। कर्नाटक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पार्टी आगामी चुनावों में विशेष संभावनाएं देख रही है।
विज्ञापन
1 of 5
राहुल गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राहुल गांधी की लोकसभा से बर्खास्तगी को कांग्रेस अपनी ताकत बनाएगी। पूरे देश में इसके लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी। कर्नाटक, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे चुनावी राज्यों में चुनावों से जोड़ते हुए अभियान चलाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों में जनता के मुद्दों से जुड़े विषयों के साथ जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी इसके संकेत दे दिए हैं। पार्टी को उम्मीद है कि इससे जमीनी स्तर पर उसका लोगों से जुड़ाव होगा और उसे इसका लाभ मिलेगा।
रविवार को कांग्रेस पार्टी ने राजधानी दिल्ली में 'संकल्प सत्याग्रह' के माध्यम से इस अभियान की शुरुआत भी कर दी है। महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति न मिलने पर पार्टी ने अपना विरोध जताया और इसे अपने प्रदर्शन करने के लोकतांत्रिक अधिकार पर हमला बताया। राजघाट के करीब अन्य स्थल पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और इसे केंद्र सरकार की कायराना हरकत बताया।
2 of 5
भारत जोड़ो यात्रा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
'शुरू किए जाएंगे जनसंपर्क अभियान'
कांग्रेस नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने उसका जनता से संपर्क मजबूत किया है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जनसंपर्क अभियान शुरू किए जाएंगे। कर्नाटक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पार्टी आगामी चुनावों में विशेष संभावनाएं देख रही है। इन राज्यों में अभियान का सबसे आक्रामक तेवर देखने को मिल सकता है।
प्रियंका गांधी को मिल सकती है मुख्य भूमिका
जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, उनमें विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के मुख्यमंत्रियों के हाथ होगा। जबकि अन्य राज्यों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों के माध्यम से विरोध किया जाएगा। पार्टी के केंद्रीय नेताओं को भी इन प्रदर्शनों में अलग-अलग राज्यों में भेजा जाएगा। इनमें प्रियंका गांधी को मुख्य भूमिका मिल सकती है। स्वयं राहुल गांधी पूरे देश में भ्रमण कर अभियान को धार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौतम अदाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम/गौतम अदाणी
अडाणी विवाद होगा केंद्र
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के अभियान के केंद्र में अडाणी विवाद को सबसे ज्यादा प्रमुखता मिल सकती है। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार द्वारा जेपीसी गठित न किये जाने को बड़ा मुद्दा बनाया जाएगा। लेकिन इसके साथ साथ उन मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा जिनसे जनता परेशान है। इसमें महंगाई, बेरोजगारी और पुरानी पेंशन के मुद्दे शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कांग्रेस का ध्वज
- फोटो : सोशल मीडिया
जनता से संपर्क बनाएंगे
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने अमर उजाला से कहा कि संकल्प सत्यग्रह के साथ उनके विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत हो चुकी है। आज देशभर में सभी राज्यों की राजधानी में विरोध प्रदर्शन आयोजित कर जनता को इन मुद्दों से परिचित कराया गया। इसी सप्ताह पार्टी कार्यक्रमों की घोषणा करेगी जिसके अंतर्गत इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।