{"_id":"5e7b35198ebc3e78b27cc33b","slug":"coronavirus-first-phase-of-census-2021-and-updation-of-npr-postpone-until-further-orders-says-ministry-of-home-affairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के चलते जनगणना 2021 का पहला चरण और एनपीआर अपडेशन स्थगित: गृह मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस के चलते जनगणना 2021 का पहला चरण और एनपीआर अपडेशन स्थगित: गृह मंत्रालय
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 25 Mar 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
विज्ञापन
कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 21 दिवसीय लॉकडाउन के कारण राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को अद्यतन बनाने और 2021 की जनगणना के पहले चरण को स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। दोनों प्रक्रियाएं एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच पूरी की जानी थी।
Trending Videos
गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जनगणना को दो चरणों में पूरा किया जाना था। इनमें पहले चरण के तहत अप्रैल से सितंबर के दौरान मकान सूचीकरण और मकानों की गणना तथा नौ से 28 फरवरी के दौरान आबादी की गणना शामिल है। असम को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 2021 की जनगणना के पहले चरण के साथ ही एनपीआर को अद्यतन किया जाना भी प्रस्तावित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण केंद्र के साथ-साथ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है। बयान के अनुसार इन मुद्दों को ध्यान में रखते हुए 2021 की जनगणना का पहला चरण और एनपीआर का अद्यतन किया जाना अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है।
अधिकारियों ने कहा कि चूंकि जनगणना और एनपीआर प्रक्रिया में कर्मियों को हर घर जाने और लोगों से मिलने की आवश्यकता होती है। मौजूदा स्थिति के कारण ऐसा करना संभव नहीं है। इसलिए इसे स्थगित करने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है।
गृह मंत्रालय ने हाल ही में कहा था कि जनगणना की तैयारी और एनपीआर को अपडेट करने के काम की तैयारियां चरम पर हैं और यह काम एक अप्रैल से शुरू होगा। कई राज्य सरकारों ने एनपीआर का विरोध किया है। इन राज्यों में केरल, पश्चिम बंगाल, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और बिहार शामिल हैं।
In view of #COVID19 outbreak, the first phase of Census 2021 and the updation of National Population Register (NPR) postponed until further orders: Ministry of Home Affairs pic.twitter.com/Gv9ZZhf1KR
— ANI (@ANI) March 25, 2020
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार राष्ट्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि आने वाले 21 दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। इसलिए आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन होने जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना से बचने का इसके अलावा कोई तरीका नहीं है, कोई रास्ता नहीं है। कोरोना को फैलने से रोकना है, तो इसके संक्रमण की सायकिल को तोड़ना ही होगा।