कोरोनावायरस: ममता ने दी नमस्ते करने की सलाह, हेमा मालिनी बोलीं- इसे हल्के में न लें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में कोरोनावायरस की चपेट में 75 लोग आ चुके हैं। जबकि एक शख्स की मौत हो गई है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को नमस्ते करने की सलाह दी है। वहीं भाजपा सांसद मेनका गांधी ने स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देश को लेकर नाराजगी जताई है। इसके अलावा हेमा मालिनी ने लोगों को इस वायरस को गंभीरता से लेने के लिए कहा है।
नमस्ते कीजिए: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में एक रैली के दौरान कहा, 'जब तक कोरोनावायरस चला नहीं जाता है तब तक हाथ न मिलाएं। यह इसांन के दूसरे इंसान के संपर्क में आने से फैलता है न कि जानवरों से इंसानों में। नमस्ते कीजिए।'
मेनका गांधी ने की अपील
भाजपा सांसद मेनका गांधी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी-निर्देशों पर नाराजगी जताते हुए कहा, 'मुझे कुछ सरकारी स्वास्थ्य विभागों के खिलाफ शिकायतें मिली हैं कि उन्होंने कोरोनवायरस को लेकर निर्देश जारी किए हैं जिसमें लोगों को जानवरों को न छूने की सलाह दी गई है। यह वायरस जानवरों से नहीं फैलता है और न ही उनमें यह वायरस मौजूद है। मैं सभी विभागों से अनुरोध करती हूं कि वे झूठ न फैलाएं।'
हेमा मालिनी ने दी वायरस को गंभीरता से लेने की सलाह
मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने लोगों को कोरोनावायरस को गंभीरता से लेने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, 'सभी को सावधान रहना चाहिए और खुद को सुरक्षित रखता चाहिए। साथ ही विदेश यात्रा न करें। यह अच्छी बात है कि वीजा रद्द हो गए हैं। मैं वाट्सऐप पर लोगों को इसके बारे में मजाक करते हुए देख रही हूं। वे इसे कोरोना, मरोना बोल रहे हैं। इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।'
#WATCH BJP MP Hema Malini on #CoronaVirus: Everybody should be careful & secure themselves and not travel overseas. It is good that visas have been cancelled. I have seen people joking about it on WhatsApp, like 'corona, marona', it should not be taken lightly. pic.twitter.com/cbVtqVrBPW
— ANI (@ANI) March 13, 2020
रोका जाना चाहिए संसद सत्र
अकाली दल की नेता और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा, 'संसद सत्र को रोक दिया जाना चाहिए ताकि कोरोनावायरस को फैलने से रोका जा सका। सरकार को इसके बारे में सोचना चाहिए।'