फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid Report: Daily cases in country crossed 4000 mark after nearly 3 months, cases increased in these states

Covid Cases in India : तीन माह बाद देश में कोरोना के मामले 4000 पार, विमानों में मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने का निर्देश

Fri, 03 Jun 2022 02:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 03 Jun 2022 02:18 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में दैनिक केस में तेज बढ़ोतरी नजर आई। इस दौरान 10 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई। 

विज्ञापन
Covid Report: Daily cases in country crossed 4000 mark after nearly 3 months, cases increased in these states
कोरोना से सतर्कता बरतते लोग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना के दैनिक मामले तीन माह बाद फिर 4000 के पार पहुंच गए हैं। बीते 24 घंटे में भारत में 4041 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली में एक बार फिर मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सक्रिय केस में भी बीते 24 घंटे में 1668 की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 21,177 हो गए। बीते कुछ दिनों में नए संक्रमित और सक्रिय केस लगातार बढ़े हैं। इस बीच, दिल्ली हाईकोर्ट ने विमानतलों व विमानों में मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में दैनिक केस में तेज बढ़ोतरी नजर आई। इस दौरान 10 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई। मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 43,168,585 पर पहुंच गई है, वहीं कुल मृतक संख्या भी बढ़कर 5,24,651 हो गई। सक्रिय केस में भी बीते 24 घंटे में 1668 की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 21,177 हो गए। बीते दिनों में नए संक्रमित और सक्रिय केस बढ़े हैं। 

विज्ञापन


गुरुवार को देश में कोरोना केस 35.2 फीसदी बढ़े थे। गुरुवार सुबह समाप्त 24 घंटे में कोरोना के 3,712 नए केस मिले थे, वहीं पांच की मौत हुई थी। कोविड के नए मामले ज्यादातर केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और कर्नाटक में मिल रहे हैं। नए केसों में से 80 फीसदी से ज्यादा सिर्फ इन्हीं पांच राज्यों में मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुंबई में 17 दिनों बाद कोविड से मौत
देश की व्यावसायिक राजधानी मुंबई में 17 दिन बाद कोरोना से एक मौत हुई। मुंबई के अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। पुणे में भी संक्रमण तेज हो रहा है। चेन्नई और बेंगलुरु समेत देश के कई प्रमुख शहरों में संक्रमण बढ़ रहा है। महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य स्वास्थ्य सचिव डॉ प्रदीप व्यास ने कहा कि मुंबई की संक्रमण दर बढ़कर 6 फीसदी हो गई है, जबकि राज्य की 3 फीसदी है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा है कि यदि मुंबई में केस बढ़ना जारी रहे तो मास्क एक बार फिर अनिवार्य किया जा सकता है। 



विमान में मास्क नहीं पहनने पर सख्त कार्रवाई हो : दिल्ली हाईकोर्ट
उधर, दिल्ली हाईकोर्ट ने विमानतलों और विमानों में कोरोना से बचाव के लिए मास्क नहीं पहनने वालों और स्वच्छता का ध्यान नहीं रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि कोरोना महामारी अभी गई नहीं है और सिर उठाती रहती है। हाईकोर्ट ने कहा कि जो लोग इन नियमों का उल्लंघन करते हैं उन पर जुर्माना व केस दर्ज किया जाना चाहिए। ऐसे यात्रियों की हवाई यात्रा पर रोक भी लगाई जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed