पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Cricketer Mohammed Shami Wife Maintenance Amount Calcutta High Court Order Hindi News Updates

Shami Wife Maintenance: शमी को अलग रह रही पत्नी-बेटी को हर माह ₹4 लाख गुजारा भत्ता देना होगा, हाईकोर्ट का आदेश

Tue, 01 Jul 2025 11:07 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 01 Jul 2025 11:07 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अलग हो चुकी अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता देना होगा। कलकत्ता हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा, शमी को अपनी अलग हो चुकी पत्नी हसीन जहां और बेटी को प्रति माह चार लाख रुपये का गुजारा भत्ता देना होगा। बता दें कि शमी और हसीन जहां के बीच लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा है। जानिए अदालत का आदेश

विज्ञापन
Cricketer Mohammed Shami Wife Maintenance Amount Calcutta High Court Order Hindi News Updates
मोहम्मद शमी (फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच चल रहे कानूनी विवाद को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने अहम आदेश पारित किया है। अदालत में न्यायमूर्ति अजय कुमार मुखर्जी की एकल पीठ ने गुजारा भत्ता देने का आदेश पारित किया। जस्टिस मुखर्जी ने अपने आदेश में कहा, विपक्षी पार्टी / पति (मोहम्मद शमी) की आय, वित्तीय दस्तावेजों और आय को देखते हुए साफ है कि वह अधिक राशि का भुगतान करने की स्थिति में है। याचिकाकर्ता (हसीन जहां) अपनी बच्ची के साथ स्वतंत्र रूप से अलग रह रही है।

विज्ञापन

Cricketer Mohammed Shami Wife Maintenance Amount Calcutta High Court Order Hindi News Updates
कलकत्ता हाईकोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई
बच्ची के भविष्य को उचित रूप से सुरक्षित किया जा सकेगा
कलकत्ता हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा, शमी से अलग रह रही पत्नी वैसा ही भरण-पोषण पाने की हकदार है, जैसा उसे विवाह के दौरान मिला। इससे उसके और बच्ची के भविष्य को उचित रूप से सुरक्षित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Cricketer Mohammed Shami Wife Maintenance Amount Calcutta High Court Order Hindi News Updates
मोहम्मद शमी और हसीन जहां - फोटो : ANI
पत्नी और बेटी के लिए अलग-अलग गुजारा भत्ता
अदालत की राय में पत्नी को 1.50 लाख रुपये प्रतिमाह और बेटी को हर महीने 2.50 लाख रुपये दिया जाना उचित होगा। ये राशि उस समय तक देनी होगी, जब तक मुख्य याचिका का निपटारा नहीं हो जाता। अदालत ने इस बात को रेखांकित किया कि मुख्य याचिका के निपटारे तक दोनों याचिकाकर्ताओं की वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करना अहम है।
विज्ञापन

Cricketer Mohammed Shami Wife Maintenance Amount Calcutta High Court Order Hindi News Updates
जम्मू कश्मीर में हसीन जहां बेटी के साथ - फोटो : संवाद
पत्नी का आरोप- पति और उनके परिवार ने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया
अदालत ने कहा, याचिकाकर्ता ने 7 अप्रैल, 2014 को इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया। इस वैवाहिक संबंध के बाद दोनों की एक बेटी हुई। शमी और हसीन जहां की बेटी का जन्म 17 जुलाई, 2015 को हुआ। हसीन जहां ने शमी पर आरोप लगाया है कि विवाह के बाद उन्हें और उनकी नाबालिग बेटी को पति और उनके परिवार ने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।  याचिकाकर्ता (हसीन जहां) ने उत्पीड़न के खिलाफ पश्चिम बंगाल में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

Cricketer Mohammed Shami Wife Maintenance Amount Calcutta High Court Order Hindi News Updates
मोहम्मद शमी - फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल के जादवपुर में दर्ज है प्राथमिकी
हसीन जहां की शिकायत के आधार पर बंगाल के जादवपुर में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। जादवपुर थाने में पुलिस ने 8 मार्च, 2018 को केस संख्या 82/2018 दर्ज की। इसमें भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं- 498A, 328, 307, 376, 325 और 34 के तहत शमी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पति मोहम्मद शमी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी आरोप लगाए गए हैं।

Cricketer Mohammed Shami Wife Maintenance Amount Calcutta High Court Order Hindi News Updates
मोहम्मद शमी की बेटी ने खेली होली (फाइल) - फोटो : Instagram/HasinJahan
हसीन जहां ने 10 लाख रुपये मांगे... बेटी के लिए तीन लाख रुपये
याचिकाकर्ता हसीन जहां का कहना है कि लगातार हो रहे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न, उपेक्षा तथा असम्मानजनक व्यवहार के कारण उन्होंने महिला संरक्षण अधिनियम की धारा 12 के अंतर्गत अदालत का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने अंतरिम रूप से अपने लिए 7 लाख रुपये प्रतिमाह, जबकि अपनी नाबालिग पुत्री के लिए 3 लाख रुपये प्रतिमाह का गुजारा भत्ता मांगा।

ये भी पढ़ें- Shami: पत्नी के साथ दुर्व्यवहार और मैच फिक्सिंग के आरोपों से परेशान शमी ने किया था खुदकुशी का प्रयास, खुलासा
 

Cricketer Mohammed Shami Wife Maintenance Amount Calcutta High Court Order Hindi News Updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
ट्रायल कोर्ट ने दो आदेश पारित किए
बंगाल के ट्रायल कोर्ट में याचिकाकर्ता पत्नी की अपील पर सुनवाई के बाद मजिस्ट्रेट ने कहा, केवल नाबालिग बेटी को 80,000 रुपये प्रतिमाह का गुजारा भत्ता मिलेगा। पत्नी को भी गुजारा भत्ता दिए जाने की मांग को ट्रायल कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया। इस आदेश के खिलाफ दायर अपील में आदेश को संशोधित किया गया। अदालत ने पति मोहम्मद शमी को आदेश दिया कि पत्नी को 50,000 रुपये प्रतिमाह, जबकि बेटी को 80,000 रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता दें।

ये भी पढ़ें- Mohammed Shami: 'कौन अपने बच्चे को याद नहीं करता?', बेटी को लेकर भावुक हुए शमी, हसीन जहां को लेकर कही यह बात

Cricketer Mohammed Shami Wife Maintenance Amount Calcutta High Court Order Hindi News Updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
वकील ने कहा- अलग हो चुकी पत्नी की मासिक खर्च लगभग 6 लाख रुपये
ट्रायल कोर्ट के इस अंतरिम आदेश के खिलाफ हसीन जहां ने हाईकोर्ट में अपील की। उनके वकील ने अपनी दलील में कहा कि पति मोहम्मद शमी की आय वर्ष 2020-21 में 7 करोड़ रुपये से अधिक थी। पत्नी की मासिक खर्च लगभग 6 लाख रुपये है। इस दलील के खिलाफ शमी की पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील ने तर्क दिया कि याचिकाकर्ता तलाकशुदा है, उसने कई तथ्य छिपाए हैं।

संबंधित वीडियो--

Cricketer Mohammed Shami Wife Maintenance Amount Calcutta High Court Order Hindi News Updates
अदालत (सांकेतिक) - फोटो : ANI
हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के आदेश में संशोधन किया
10 लाख रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता मांगने वाली अलग हो चुकी पत्नी की दलीलों के खिलाफ शमी की तरफ से ये भी कहा गया कि उसने अदालत में पहले ही दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 125 के तहत अलग मामला दायर कर रखा है। इसमें झूठे हलफनामे भी दिए गए हैं। शमी के वकील ने कहा कि याचिकाकर्ता मॉडल और अभिनेत्री हैं। वे स्वयं भी कमाती हैं। उनके पास पर्याप्त संपत्ति है। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के आदेश में संशोधन किया। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता पत्नी और उसकी बेटी को कुल 4 लाख रुपये प्रतिमाह का अंतरिम भरण-पोषण देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed