{"_id":"6a595d3453d3f64bf203f6b6","slug":"crpf-destroys-terrorist-hideouts-at-10000-feet-in-jammu-kashmir-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में आतंक पर कड़ा प्रहार: CRPF ने 10 हजार फीट की ऊंचाई पर ध्वस्त किए ठिकाने, बनाए 55 ऑपरेशन बेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
घाटी में आतंक पर कड़ा प्रहार: CRPF ने 10 हजार फीट की ऊंचाई पर ध्वस्त किए ठिकाने, बनाए 55 ऑपरेशन बेस
सार
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सीआरपीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बने आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। पहलगाम हमले के बाद बल ने दुर्गम पहाड़ियों पर 55 अस्थायी ऑपरेशन बेस स्थापित किए हैं, जिससे आतंकियों के सुरक्षित ठिकाने खत्म हो गए हैं। आधुनिक उपकरणों से लैस जवानों की नियमित गश्त के कारण घाटी में अब स्थानीय आतंकी लगभग समाप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
सेना की बड़ी कार्रवाई
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ ने जम्मू-कश्मीर की पहाड़ियों में 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। सीआरपीएफ ने पहलगाम हमले के बाद से लेकर अब तक विभिन्न इलाकों में 55 अस्थायी ऑपरेशन बेस स्थापित कर दिए हैं। पहले इतनी ऊंचाई पर सुरक्षा बलों की नियमित गश्त नहीं होती थी। नतीजतन, आतंकवादी वहां पर छिपने की जगह ढूंढ़ लेते थे।
जवानों ने आतंकियों को खदेड़ा
जुलाई 2025 के बाद से सीआरपीएफ ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अपने बेस बनाकर आतंकियों को वहां से खदेड़ दिया है। आतंकियों को ऐसे ठिकाने छोड़ने पड़े हैं, जहां वे कई वर्षों से छिपे हुए थे। अब वहां पर सीआरपीएफ की नियमित गश्त होती है। जहां पर भी कोई ठिकाना नजर आता है, उसे तुरंत नष्ट कर दिया जाता है। वहां दोबारा से आतंकवादी, नया ठिकाना न बना लें, इसके लिए छोटे-छोटे अंतराल पर जवानों की टोली वहां पहुंचती है।
अस्थायी ऑपरेशन बेस की सफलता का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी कोई बड़ी वारदात नहीं कर पाए हैं। सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब ज्यादा ऊंचाई वाले ठिकानों पर आतंकियों को फटकने नहीं दिया जाएगा। पहलगाम के आतंकी हमले के बाद सीआरपीएफ ने खुफिया रिपोर्ट के आधार पर आठ से दस हजार फुट की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बेस स्थापित करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
अब केवल एक स्थानीय आतंकी बचा, 50 दहशतगर्द पाकिस्तानी
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के अभियानों का फायदा यह हुआ है कि स्थानीय आतंकी लगभग खत्म हो चुके हैं। फिलहाल यहां एक लोकल आतंकी लतीफ भट बचा है, जबकि पाकिस्तानी आतंकियों की संख्या लगभग 50 बताई गई है। पिछले दिनों अमरनाथ यात्रा बाधित करने का प्रयास करने वाले दो स्थानीय आतंकी जाकिर अहमद गनी और उसके साथी लतीफ भट की सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था। लश्कर-ए-ताइबा का स्थानीय आतंकी और ए श्रेणी का टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी, मुठभेड़ में मारा गया, जबकि उसका साथी लतीफ भट भागने में सफल रहा। सुरक्षा बल उसकी तलाश कर रहे हैं।
आधुनिक उपकरणों से लैस हैं जवान
अस्थायी ऑपरेशन बेस पर सीआरपीएफ के जवान 24 घंटे तैनात रहते हैं। जवानों के पास आधुनिक हथियार, स्नाइनर गन, दूरबीन, स्नो शूज, स्लीपिंग बैग और सेटेलाइट ट्रैकर आदि उपकरण हैं। जवानों की तैनाती की रणनीति इस तरह बनाई गई है कि अगर कहीं आतंकी मुठभेड़ होती है तो बिना किसी देरी के दूसरा दस्ता मौके पर पहुंच सकता है।