{"_id":"69891572b3a60c8f9e021b56","slug":"cyber-attack-biggest-risk-for-indian-companies-causing-huge-losses-ficci-ey-survey-2026-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Attack: भारतीय कंपनियों पर साइबर हमला सबसे बड़ा खतरा, हो रहा बड़ा नुकसान; इस रिपोर्ट में दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cyber Attack: भारतीय कंपनियों पर साइबर हमला सबसे बड़ा खतरा, हो रहा बड़ा नुकसान; इस रिपोर्ट में दावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Mon, 09 Feb 2026 04:30 AM IST
विज्ञापन
सार
फिक्की–ईवाई जोखिम सर्वे 2026 के अनुसार भारतीय कंपनियों के लिए साइबर सुरक्षा से जुड़ा खतरा इस समय सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। सर्वे में शामिल 51 प्रतिशत वरिष्ठ अधिकारियों ने माना कि साइबर हमले और डेटा चोरी से उनके संगठनों के प्रदर्शन को भारी नुकसान हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक साइबर जोखिम के बाद ग्राहकों की बदलती पसंद और वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाएं कंपनियों की दूसरी बड़ी चिंताएं हैं।
साइबर हमला
- फोटो : AI जनरेटेड
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय कंपनियों के सामने इस समय साइबर सुरक्षा से जुड़ा खतरा सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। 51 फीसदी वरिष्ठ अधिकारियों ने माना है कि साइबर हमले और डाटा चोरी उनके संस्थानों के प्रदर्शन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे। यह बात फिक्की-ईवाई जोखिम सर्वे 2026 में सामने आई है, जिसे रविवार को जारी किया गया।
सर्वे के अनुसार, साइबर जोखिम के बाद कंपनियों के लिए दूसरी बड़ी चिंताएं ग्राहकों की बदलती जरूरतें और जियोपॉलिटिक्स घटनाएं हैं। करीब 49 फीसदी अधिकारियों ने कहा कि ग्राहकों की मांग तेजी से बदल रही है, जिससे कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है। वहीं 48 फीसदी ने वैश्विक स्तर पर चल रहे राजनीतिक तनाव और घटनाक्रम को कारोबार के लिए जोखिम बताया।
ये भी पढ़ें: Bengal: 'पार्टी टिकट पर नहीं लड़ूंगा चुनाव', बंगाल चुनाव से पहले कुर्सियांग भाजपा विधायक बिष्णुप्रसाद का एलान
रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि तकनीक से जुड़ा जोखिम अब केवल आईटी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर कंपनी के रोजमर्रा के कामकाज और कारोबार की निरंतरता से जुड़ गया है। सर्वे में शामिल 61 फीसदी उत्तरदाताओं का मानना है कि तेज तकनीकी बदलाव और डिजिटल माहौल उनकी प्रतिस्पर्धी स्थिति को प्रभावित कर रहा है।
64 फीसदी अधिकारियों ने कहा-कुशल कर्मचारियों की है कमी
60 फीसदी लोगों का कहना है कि अगर एआई और अन्य नई तकनीकों को सही तरीके से नहीं अपनाया गया तो कंपनियों की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। वहीं 54 फीसदी उत्तरदाताओं को लगता है कि एआई से जुड़े नैतिक, पारदर्शिता और गवर्नेंस से जुड़े जोखिमों को अभी ठीक से संभाला नहीं जा रहा। कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे भी कंपनियों के लिए बड़ी चिंता बने हुए हैं। सर्वे में 64 फीसदी अधिकारियों ने कहा कि कुशल कर्मचारियों की कमी और जरूरी कौशल का अभाव संगठन के प्रदर्शन पर असर डाल सकता है।
ये भी पढ़ें: Ashwini Vaishnaw: 'हमारी संप्रभु मॉडल रणनीति सर्वम दे रही नतीजे, आलोचक कर रहे तारीफ', केंद्रीय मंत्री का दावा
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन