फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   deepak mhaske profile bjp new it cell social media chief bjp new team amit malviya nitin nabin

कौन हैं दीपक म्हस्के: रसायन विज्ञान क्लासरूम से डिजिटल वॉर-रूम तक कैसे पहुंचे, भाजपा से जुड़ाव कितना पुराना?

Tue, 18 Aug 2026 01:48 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 18 Aug 2026 01:48 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन की नई टीम का एलान हो गया है। अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के को पार्टी के सोशल मीडिया और आईटी सेल की राष्ट्रीय जिम्मेदारी दी गई है। म्हस्के लंबे समय से भाजपा के डिजिटल विंग से जुड़े रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं भाजपा के नए आईटी सेल प्रमुख दीपक म्हस्के...

विज्ञापन
deepak mhaske profile bjp new it cell social media chief bjp new team amit malviya nitin nabin
दीपक म्हस्के - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का एलान हो गया है। इस एलान के साथ ही संगठन में एक बड़े बदलाव की तस्वीर साफ हो गई है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस नई सूची में जहां एक तरफ कई दिग्गज चेहरों को शामिल किया गया है, वहीं दूसरी तरफ कुछ बड़े फेरबदल भी देखने को मिले हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से भाजपा के आईटी सेल की कमान संभाल रहे अमित मालवीय की जगह अब छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ रणनीतिकार दीपक म्हस्के को भाजपा का नया राष्ट्रीय सोशल मीडिया और आईटी सेल प्रमुख नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


कितने पढ़े लिखें हैं म्हस्के?
1968 में जन्मे 58 वर्षीय दीपक म्हस्के का देश की सबसे बड़ी पार्टी के डिजिटल वॉर-रूम तक का सफर काफी दिलचस्प रहा है। रायपुर (छत्तीसगढ़) के रहने वाले म्हस्के ने रसायन विज्ञान में एमएससी की डिग्री हासिल की है। राजनीति में आने से पहले वे कई साल तक कॉलेज में छात्रों को केमिस्ट्री पढ़ाते थे। इसके अलावा उन्होंने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और सीमेंट टेक्नोलॉजी की भी पढ़ाई की है। खेती-किसानी से जुड़े परिवार की पृष्ठभूमि वाले म्हस्के को बागवानी और जैविक खेती का भी गहरा अनुभव है। 
विज्ञापन

deepak mhaske profile bjp new it cell social media chief bjp new team amit malviya nitin nabin
दीपक म्हस्के - फोटो : अमर उजाला
वे केंद्र सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम 'इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड' (ईआईएल) के बोर्ड में गैर-सरकारी स्वतंत्र निदेशक रह चुके हैं। वे छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससीएल) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

म्हस्के का भाजपा के साथ जुड़ाव कितना पुराना?
दीपक म्हस्के पिछले करीब 15 वर्षों से पर्दे के पीछे रहकर भाजपा के आईटी और सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। साल 2009 से पार्टी के आईटी विंग से जुड़े म्हस्के ने 2018 में छत्तीसगढ़ राज्य आईटी सेल के समन्वयक के तौर पर बूथ स्तर तक सोशल मीडिया स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने और व्यापक 'व्हाट्सएप नेटवर्क' तैयार करने की नींव रखी थी। उन्होंने न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी पार्टी के डिजिटल और सोशल मीडिया अभियानों की कमान संभालकर अपनी संगठनात्मक क्षमता साबित की है।

म्हस्के की टीम में कौन-कौन?
दीपक म्हस्के चुनावी आंकड़ों, वोट बैंक के समीकरणों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के डेटा को जुटाने और उनके सटीक विश्लेषण में माहिर माने जाते हैं। दीपक म्हस्के के साथ इस डिजिटल टीम को मजबूती देने के लिए चार सह-संयोजकों की भी नियुक्ति की गई है, जिनमें महाराष्ट्र से प्रीति गांधी, दिल्ली से शिवानंद द्विवेदी, उत्तराखंड से आलोक भट्ट और हरियाणा से अरुण यादव शामिल हैं। म्हस्के की इस नई जिम्मेदारी पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

किसकी जगह लेंगे म्हस्के?
अमित मालवीय के लंबे कार्यकाल के बाद दीपक म्हस्के को यह कमान मिलना संगठन में रणनीति के एक नए दौर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। अब पार्टी के डिजिटल अभियानों, चुनावी नरेटिव और डेटा मैनेजमेंट को राष्ट्रीय स्तर पर दिशा देने का पूरा जिम्मा म्हस्के के कंधों पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed