फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Airport is emerging as a transit hub for international flights

Airport: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ट्रांजिट हब बन रहा दिल्ली, एक साल में इतने यात्रियों ने किया इस्तेमाल

Thu, 02 Jul 2026 08:24 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 02 Jul 2026 08:24 PM IST
सार

दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रांजिट यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीआईएएल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए हब-एंड-स्पोक मॉडल को तेजी से विस्तार दे रहा है।

विज्ञापन
Delhi Airport is emerging as a transit hub for international flights
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट। - फोटो : एएनआई।

विस्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानों से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में ऐसे करीब 75 लाख यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट के जरिए अपनी यात्रा पूरी की। पिछले वित्त वर्ष में यह संख्या 41 लाख थी।

विज्ञापन


डीआईएएल के अनुसार, अब ट्रांजिट यात्री दिल्ली एयरपोर्ट के कुल यात्री यातायात का बड़ा हिस्सा बन चुके हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में एयरपोर्ट से करीब 7.87 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की है। इनमें हर चार में से एक यात्री ऐसा था, जिसने घरेलू उड़ान से पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़ी या अंतरराष्ट्रीय उड़ान से आकर घरेलू उड़ान से आगे की यात्रा तय की है। वित्त वर्ष 2025-26 में दोनों दिशाओं में मिलाकर करीब 75 लाख यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट को ट्रांजिट हब के रूप में इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रांजिट यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीआईएएल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए हब-एंड-स्पोक मॉडल को तेजी से विस्तार दे रहा है। इसका उद्देश्य यात्रियों को दिल्ली के जरिए आसानी और कम समय में आगे की उड़ान उपलब्ध कराना है। डीआईएएल के अनुसार, इसके लिए एयरपोर्ट पर कई नई सुविधाएं शुरू की गई हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय कॉन्टैक्ट गेट, इंटरनेशनल-टू-इंटरनेशनल ट्रांसफर एरिया, डिजी यात्रा बायोमेट्रिक ई-गेट और यात्रियों की आवाजाही के लिए अलग कॉरिडोर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईएएल के मुताबिक, आने वाले समय में अधिक एयरलाइंस इस मॉडल को अपनाती हैं तो दिल्ली एयरपोर्ट से ट्रांजिट करने वाले यात्रियों की संख्या लाखों में बढ़ सकती है। इससे विदेशों के ट्रांजिट हब के बजाय अधिक यात्री दिल्ली के जरिए अपनी आगे की यात्रा करना पसंद करेंगे। ट्रांजिट यात्रियों की बढ़ती संख्या से दिल्ली एयरपोर्ट दुनिया के प्रमुख हब एयरपोर्ट्स में अपनी स्थिति और मजबूत कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed