फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demands for passage of Hindu Charter Bill in Parliament to protect the rights of Hindus

हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संसद में हिंदू चार्टर बिल पास करने की मांग

Fri, 23 Nov 2018 06:27 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Nov 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
Demands for passage of Hindu Charter Bill in Parliament to protect the rights of Hindus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Reuters
देश के कुछ हिंदुओं को लगता है कि बहुसंख्यक होने के बाद भी उनके साथ भेदभाव हो रहा है। यही कारण है कि अब एक वर्ग हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा की मांग करने लगा है। हिंदू चार्टर बिल के नाम से एक मांग पत्र तैयार किया गया है जिसमें हिंदुओं को भी अन्य धर्मावलंबियों के समान अधिकार देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

 
दिल्ली से विधायक कपिल शर्मा ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुओं के देश में हिंदुओं से ही दूसरे दर्जे का व्यवहार किया जा रहा है। कुछ खास धर्मों को अल्पसंख्यक होने के आधार पर विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। इससे भी ज्यादा गंभीर मामला है कि सुप्रीम कोर्ट से भी कई फैसले इस तरह के आ रहे हैं जिससे यह लगने लगा है कि हिंदुओं की भावनाओं की उपेक्षा की जा रही है। इससे गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। उनकी मांग है कि सरकार संसद में इस तरह का कानून बनाए जिससे सभी धर्मों को एक समान अधिकार मिले। 
विज्ञापन


खत्म हो एफसीआरए कानून

हिंदू चार्टर की मांग करने वाले एक सदस्य संक्रांत सानू ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग को विदेशों से बेतरतीब तरीके से मदद मिल रही है। इस धन का उपयोग धर्मांतरण कराने और एक वर्ग विशेष की कुछ विशेष इमारतें बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कानून की आड़ में विदेशों से बेहिसाब धन आ रहा है जिसका किस तरह उपयोग हो रहा है इसकी निश्चित जवाबदेही सुनिश्चित नहीं की गई है जिससे इसके भारत के ही खिलाफ दुरुपयोग होने की आशंका बढ़ गई है। इसलिए सरकार से उनकी मांग है कि एफसीआरए कानून को तत्काल खत्म किया जाए।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed