सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Diesel prices increased by Rs 2.71 per litre and petrol hiked by Rs 2.61 per litre

Petrol-Diesel Price Hike: 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम; जानें कहां-कितनी कीमतें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Mon, 25 May 2026 06:33 AM IST
विज्ञापन
सार

Fuel Prices India: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 दिनों में चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। आइए, विस्तार से जानते हैं ईंधन के दामों में कहां कितनी बढ़ोतरी की गई है... 

Diesel prices increased by Rs 2.71 per litre and petrol hiked  by Rs 2.61 per litre
पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है, जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं। लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में 87 से 91 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई थी।




आखिर क्यों लगातार बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, कमजोर होता रुपया और आयात लागत बढ़ने की वजह से तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। इसके अलावा रिफाइनिंग मार्जिन में बदलाव का असर भी ईंधन की कीमतों पर पड़ रहा है। लंबे समय तक कीमतें स्थिर रखने के बाद अब सरकारी तेल कंपनियां धीरे-धीरे बढ़ी हुई लागत का बोझ उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं। यही वजह है कि 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन शहरों में कितना महंगा हुआ पेट्रोल?
नई दरों के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है। यहां 2.61 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया, जहां 2.87 रुपये की बढ़ोतरी हुई। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 107.77 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। ईंधन की बढ़ती कीमतों ने खासकर मध्यम वर्ग और रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

 

शहर

पेट्रोल की नई कीमत

बढ़ोतरी

दिल्ली

102.12 रुपये

+2.61 रुपये

कोलकाता

113.51 रुपये

+2.87 रुपये

मुंबई

111.21 रुपये

+2.72 रुपये

चेन्नई

107.77 रुपये

+2.46 रुपये


डीजल के दाम में कितना इजाफा हुआ?
डीजल की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली में डीजल अब 95.20 रुपये प्रति लीटर बिकेगा, जहां 2.71 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कोलकाता में डीजल की कीमत 99.82 रुपये प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। डीजल महंगा होने का असर ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई पर ज्यादा पड़ता है। यही वजह है कि बाजार में सामानों की कीमतें बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

 

शहर

डीजल की नई कीमत

बढ़ोतरी

दिल्ली

95.20 रुपये

+2.71 रुपये

कोलकाता

99.82 रुपये

+2.80 रुपये

मुंबई

97.83 रुपये

+2.81 रुपये


आम लोगों और बाजार पर कितना पड़ेगा असर?
माना जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता। माल ढुलाई महंगी होने से फल, सब्जी, दूध और रोजमर्रा की दूसरी चीजों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। डीजल महंगा होने से खेती और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने की आशंका और तेज हो सकती है। लगातार बढ़ते ईंधन दामों ने मध्यम वर्ग और रोजाना सफर करने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर आप ने साधा निशाना
आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेल के दाम फिर बढ़ गए। हम फिर भी रूस और ईरान से सस्ता तेल नहीं ले रहे। आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक पोस्ट में लिखा, 'मोदी सरकार जनता को तिल तिल मार रही है, एक झटके में नहीं। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed