{"_id":"6214c10750d63c399c086e2d","slug":"disha-salian-murder-case-parents-complained-to-the-state-women-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिशा सालियान मौत मामला: क्या वाजे ने अपनी कार से दिशा को पहुंचाया था उसके घर, राणे की ट्वीट से मची खलबली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिशा सालियान मौत मामला: क्या वाजे ने अपनी कार से दिशा को पहुंचाया था उसके घर, राणे की ट्वीट से मची खलबली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुम्बई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
सार
दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मां ने कहा कि उनकी बेटी को राजनेताओं द्वारा व्यर्थ ही बदनाम किया जा रहा है। रोज उसको लेकर तमाम तरह की टिप्पणियां की जाती हैं।
दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सूशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक, अभिनेत्री व मॉडल दिशा सालियान की मौत को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के पुत्र विधायक नीतेश राणे ने ट्वीट कर दिशा, काली मर्सिडीज और बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे का आपस में कनेक्शन होने की आशंका जाहिर कर खलबली मचा दी है।
अभिनेता सुशांत सिंह और दिशा सालियान की हत्या हुए डेढ़ साल से भी अधिक समय गुजर चुका है लेकिन इस मौत को लेकर चर्चा अब भी जारी है। नीतेश राणे ने मंगलवार को ट्वीट किया कि 8 जून 20202 की रात पार्टी के बाद क्या दिशा सालियान को सचिन वाजे ने अपनी काली मर्सिडीज कार से मलाड स्थित उसके घर ले गया था। क्योंकि सचिन वाजे भी काली रंग की मर्सिडीज कार इस्तेमाल करते हैं, जो फिलहाल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कस्टडी में है। क्या दोनो कार एक ही है।
एंटीलिया विस्फोटक कार मामले के मुख्य आरोपी सचिन वाजे को 9 जून को ही पुलिस बल में शामिल किया गया था। राणे ने कहा कि क्या दोनो मामलों में कोई कनेक्शन है। वहीं, दूसरे ट्वीट में लिखा कि मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर के पत्र पर महाराष्ट्र महिला आयोग ने दिशा की मौत के मामले में मालवणी पुलिस थाने को 48 घंटे में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। मामले को छुपाने की कोशिश की जा रही है। जिससे यह साबित किया जा सके कि 8 जून की रात में कुछ हुआ ही नहीं था। ऐसा करके वे खुद ही अपनी कब्र खोद रहे हैं। पुलिस के अनुसार 8 जून की रात दिशा सालियान ने बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली थी। जबकि 14 जून को सुशांत सिंह अपने घर में मृत पाए गए थे। पिछले हफ्ते केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने भी दावा किया था कि दिशा और सुशांत सिंह की हत्या की गई थी।
दिशा के परिजनों से मिलीं मुंबई की मेयर
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ राज्य महिला आयोग की 2 सदस्य भी मौजूद थीं। इस दौरान दिशा की मां का दर्द छलक उठा। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को राजनेताओं द्वारा बदनाम किया जा रहा है। रोज उसको लेकर तमाम तरह की टिप्पणियां की जाती हैं। जिनको लेकर उनका भी जीना मुश्किल हो गया है। दिशा के माता-पिता ने दिशा की मौत पर हो रही राजनीति को बंद करने और उन्हें शांति से जीने देने की अपील की।
इस दौरान दिशा की मां की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि नेताओं को आरोप लगाने और दिशा को बदनाम करने का अधिकार किसने दिया ? वह अब हमारे बीच नहीं है। लेकिन राजनेता अपने फायदे के लिए उन्हें बदनाम कर हमें परेशान कर रहे हैं। हम अभी भी तनाव में हैं और हम आत्महत्या करना चाहते हैं और अगर यह नहीं रुका तो हम भी कड़े कदम उठाएंगे। दिशा की मां ने कहा कि इसके लिए राजनेता जिम्मेदार होंगे।
दिशा की आत्महत्या को लेकर सालियान के माता-पिता ने कहा कि वह काम के दबाव के कारण तनाव में थी। उस समय हम उसके तनाव को नहीं समझ पाए। जिसके बाद परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। अब उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस के पास है, जिसमें पता चला है कि उसने आत्महत्या की थी। दिशा की मां ने आयोग को पत्र लिखकर मांग की कि उनकी बेटी की मौत के बाद उसकी बेटी को राजनीतिक नेताओं द्वारा बदनाम नहीं किया जाए।
गौरतलब है कि दिवंगत अभिनेता शुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियन की मौत को लगभग डेढ़ साल बीत चुका है। उनकी मौत पर शुरू हुई राजनीति अभी तक थमी नहीं है। इस मामले को लेकर नारायण राणे के बेटे और भाजपा विधायक नितेश राणे ने मंगलवार सुबह-सुबह कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने दिशा की मौत को लेकर शिवसेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने ट्वीट में उन्होंने दिशा सालियान और सचिन वझे के कनेक्शन का जिक्र किया है।
Trending Videos