सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Run for Ambedkar Marathon Attempts are being made to destroy the Constitution Rahul Gandhi targets the BJP-RSS

Run For Ambedkar: 'संविधान खत्म करने की हो रही कोशिश', राहुल गांधी ने भापजा-संघ पर साधा निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 12 Apr 2026 07:44 AM IST
विज्ञापन
सार

राहुल गांधी ने दिल्ली में संविधान की रक्षा के लिए मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर संविधान को खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाया। 

Run for Ambedkar Marathon Attempts are being made to destroy the Constitution Rahul Gandhi targets the BJP-RSS
राहुल गांधी, नेता कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में 'रन फॉर अंबेडकर' और 'रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन' मैराथन 2026 की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर का सबसे बड़ा संदेश संविधान ही था। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा की विचारधारा वाले लोग अंबेडकर के विचारों और संविधान को खत्म करना चाहते हैं।
Trending Videos


राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग देश में सबको बराबरी का हक नहीं देना चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के लोग अंबेडकर की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर सिर्फ दिखावा करते हैं, जबकि उनका असली मकसद संविधान को नुकसान पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रशासनिक सुधार या सियासी रार: तमिलनाडु में SIR के तहत मतदाता सूची से अधिक नाम कटे, पर सियासी उबाल बंगाल में

कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने भी इस मौके पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार संविधान पर हमले कर रही है और उनके नेता बहुत आक्रामक हैं। पुनिया के अनुसार, सरकार पिछले दरवाजे से संविधान के नियमों की अनदेखी कर रही है। यह मैराथन लोगों को यह बताने के लिए है कि हम सब बाबासाहेब की विचारधारा और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हैं।

महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर तनुज पुनिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से इसके पक्ष में रही है। हालांकि, उन्होंने भाजपा के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिना नई जनगणना और परिसीमन के इसे लागू करना गलत है। कांग्रेस की मांग है कि इसे 2011 की पुरानी जनगणना के बजाय नई जनगणना के आधार पर लागू किया जाना चाहिए।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed