Donald Trump India Visit Live: दिल्ली पहुंचे ट्रंप, पत्नी और बेटी के साथ आगरा में किया ताज का दीदार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के दौरान आतंकवाद और कट्टर इस्लाम पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हमने आईएस के दरिंदे बगदादी को मार गिराया। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि हम आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। अपने संबोधन में उन्होंने होली-दीवाली, भांगड़ा, तेंदुलकर-कोहली का जिक्र करके भारतीयों का दिल छूने की कोशिश की। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम आतंकवाद को हराने में साथ हैं। अमेरिका भारत का सबसे भरोसेमंद साथी है। यहां पढ़िए ट्रंप दौरे से जुड़े सभी अपडेट्स
लाइव अपडेट
भारत-अमेरिका साझेदारी पर ट्रंप मोदी के बीच व्यापक वार्ता होगी
हवाईअड्डे पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में मंगलवार सुबह उनका परंपरागत रूप से स्वागत किया जाएगा। ट्रंप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट भी जाएंगे। बाद में हैदराबाद हाउस में मोदी और ट्रंप की अकेले में और फिर प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत होगी।
आईटीसी मौर्या तक जाने वाले सभी रास्तों पर सुरक्षा कड़ी
दिल्ली पहुंचे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगरा से दिल्ली पहुंचे। वह कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।Delhi: US President Donald Trump & First Lady Melania Trump arrive at Air Force Station, Palam. He will meet President Ram Nath Kovind & Prime Minister Narendra Modi, tomorrow. pic.twitter.com/J9XiduFnTQ
— ANI (@ANI) February 24, 2020
ट्रंप दिल्ली के लिए रवाना
ताजमहल देखने के बाद डोनाल्ड ट्रंप आगरा से दिल्ली के लिए रवाना हुए।Agra: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath presents a large portrait of 'Taj Mahal' to US President Donald Trump & First Lady Melania Trump, as they depart for Delhi. pic.twitter.com/IzVCbyOlRi
— ANI (@ANI) February 24, 2020
Agra: US President Donald Trump and First Lady Melania Trump at the Taj Mahal. pic.twitter.com/B29QpsBCrh
— ANI (@ANI) February 24, 2020
Uttar Pradesh: US President Donald Trump's daughter Ivanka Trump and her husband Jared Kushner at the Taj Mahal in Agra. pic.twitter.com/z1LtpUQJje
— ANI (@ANI) February 24, 2020
Uttar Pradesh: US President Donald Trump's daughter Ivanka Trump and her husband Jared Kushner at the Taj Mahal in Agra. pic.twitter.com/c2zxTQMeZ5
— ANI (@ANI) February 24, 2020