{"_id":"6a310e51c3004b9d3e0ec247","slug":"ed-raid-in-delhi-mumbai-many-premises-regarding-yes-bank-loan-scam-money-laundering-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: यस बैंक घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्रवाई, दिल्ली-मुंबई समेत 17 ठिकानों पर छापा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED: यस बैंक घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्रवाई, दिल्ली-मुंबई समेत 17 ठिकानों पर छापा
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार
मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में ईडी ने दिल्ली-मुंबई के 17 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी यस बैंक के लोन हस्तांतरण मामले में हुई कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले से जुड़ी है।
ईडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक घोटाले और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली, मुंबई और खंडाला सहित 17 स्थानों पर एक साथ छापा मारा है। अधिकारियों के अनुसार, यह छापेमारी सुरक्षा एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (SARCL), सुरक्षा रियल्टी लिमिटेड, ख्याति रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों के अलावा इनके प्रमोटरों, निदेशकों, कर्मचारियों तथा यस बैंक के एक पूर्व कर्मचारी के ठिकानों पर की गई।
इन कंपनियों के ठिकानों पर हुई छापेमारी
ईडी की जांच वित्त वर्ष 2016-17 से 2017-18 के दौरान मैकस्टार मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड और अन्य कंपनियों के यस बैंक के ऋणों के कथित फर्जी हस्तांतरण से जुड़ी है। अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी अभियान का उद्देश्य उन सबूतों को जुटाना है जो मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से जुड़े हैं। जांच एजेंसी को शक है कि कुछ एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनियों (ARC) और यस बैंक के बीच मिलीभगत कर सर्कुलर लेनदेन किए गए, जिनके जरिए संकटग्रस्त परिसंपत्तियों पर कथित रूप से अनुचित तरीके से नियंत्रण हासिल किया गया।
ऐसे किया गया घोटाला
ईडी यह भी जांच कर रही है कि नीलामी के दौरान परिसंपत्तियों का जानबूझकर कम मूल्यांकन किया गया या नहीं, साथ ही बढ़ा-चढ़ाकर और कथित रूप से फर्जी दावों के जरिए लाभ पाने की कोशिश की गई या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन के साक्ष्यों की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ईडी की छापेमारी जारी है और एजेंसी की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।