{"_id":"6a6365f040d6e3d6f708f593","slug":"education-ministry-to-make-major-announcement-at-8-pm-today-big-reforms-in-nta-likely-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"NTA Reform: शिक्षा मंत्रालय रात आठ बजे कर सकता है बड़ा एलान, क्या बदलने जा रहे हैं परीक्षा प्रणाली के नियम?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NTA Reform: शिक्षा मंत्रालय रात आठ बजे कर सकता है बड़ा एलान, क्या बदलने जा रहे हैं परीक्षा प्रणाली के नियम?
Fri, 24 Jul 2026 07:14 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Fri, 24 Jul 2026 07:14 PM IST
सार
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय आज रात आठ बजे प्रेस वार्ता करेगा। माना जा रहा है इस दौरान कई बड़े एलान हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, यह घोषणा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में बड़े सुधारों से भी जुड़ी हो सकती है। 2026 नीट पेपर लीक के मामले और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांगों के बीच यह फैसला अहम माना जा रहा। ऐसे में सवाल है कि एनटीए में कौन-कौन से बड़े बदलावों की घोषणा हो सकती है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
क्या छात्रों के लिए बदल जाएगी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की व्यवस्था?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी बीच माना जा रहा है कि शिक्षा मंत्रालय आज रात आठ बजे प्रेसवार्ता करेगा। माना जा रहा है कि कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय एनटीए में व्यापक सुधारों पर बात कर सकता है। यह संभावित घोषणा ऐसे समय में होने जा रही है, जब 2026 नीट पेपर लीक के कथित मामले के बाद एनटीए की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और परीक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाने की मांग तेज हो गई है। न्यूज एजेंसी यूएनआई के मुताबिक मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बड़े पैमाने पर अधिकारियों को हटाया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा मंत्रालय की प्रस्तावित घोषणा का मुख्य उद्देश्य एनटीए की कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाना है। हाल के महीनों में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के संचालन को लेकर कई सवाल उठे हैं। इसी वजह से परीक्षा प्रणाली में सुधार और एजेंसी की जवाबदेही बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही है। माना जा रहा है कि शुक्रवार रात होने वाली घोषणा इन्हीं सुधारों पर केंद्रित होगी। हालांकि मंत्रालय की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर किसी प्रस्तावित बदलाव का विवरण जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा मंत्रालय की प्रस्तावित घोषणा का मुख्य उद्देश्य एनटीए की कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाना है। हाल के महीनों में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के संचालन को लेकर कई सवाल उठे हैं। इसी वजह से परीक्षा प्रणाली में सुधार और एजेंसी की जवाबदेही बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही है। माना जा रहा है कि शुक्रवार रात होने वाली घोषणा इन्हीं सुधारों पर केंद्रित होगी। हालांकि मंत्रालय की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर किसी प्रस्तावित बदलाव का विवरण जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
रात आठ बजे होने वाले एलान में क्या हो सकता है?
- संभावना है कि एनटीए के कामकाज में व्यापक बदलाव किए जा सकते हैं। एजेंसी की आउटसोर्सिंग व्यवस्था में भी बड़ा सुधार किया जा सकता है। परीक्षा संचालन से जुड़े निजी वेंडर्स और सेवा प्रदाताओं के चयन के नियम सख्त किए जा सकते हैं। पेपर लीक रोकने के लिए लीक-प्रूफ परीक्षा प्रणाली विकसित की जा सकती है। परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए निगरानी और तकनीकी व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।
- माना जा रहा है कि विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा सकता है। परीक्षा केंद्रों के चयन और उनकी निगरानी के नियमों में बदलाव हो सकता है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और वितरण प्रक्रिया को और सख्त बनाया जा सकता है। एनटीए की जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए प्रावधान किए जा सकते हैं। परीक्षा प्रक्रिया की नियमित समीक्षा और निगरानी के लिए नई व्यवस्था लागू की जा सकती है।
विज्ञापन
NTA में सुधार की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है?
- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में रही है। खासकर 2026 नीट पेपर लीक के कथित मामले के बाद एजेंसी की परीक्षा प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे और परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार की मांग तेज हो गई। इसी मुद्दे को लेकर छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार प्रदर्शन भी किया।
- परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने की मांग उठाई। छात्रों के आंदोलन के बाद मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में रहा। विभिन्न स्तरों पर यह कहा गया कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं को अधिक विश्वसनीय बनाने के लिए NTA की कार्यप्रणाली में बदलाव जरूरी है।