Loksabha: 'PDA के लिए संविधान बचाना जीवन-मरण का सवाल', लोकसभा में केंद्र सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव
Journey of 75 Years of the Constitution of India: लोकसभा में भारतीय संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि PDA के लिए संविधान बचाना जीवन-मरण का सवाल है।
विस्तार
हम जाति जनगणना कराएंगे- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। लोकसभा में 'भारत के संविधान की 75 साल की गौरवशाली यात्रा' पर बहस में भाग लेते हुए अखिलेश यादव ने कहा, 'जब भी हमें मौका मिलेगा, हम जाति जनगणना कराएंगे।' अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जाति सर्वेक्षण से जातियों के बीच की खाई पाटी जा सकेगी। उन्होंने सरकार से गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों की प्रति व्यक्ति आय के आंकड़े देने की भी मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कथित चीनी अतिक्रमण को लेकर सरकार पर हमला किया और दावा किया कि देश की सीमाएं सिकुड़ रही हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की चर्चा की शुरुआत
वहीं इस चर्चा की शुरुआत करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि- देश में एक राज्य ऐसा भी था जहां भारतीय संविधान लागू नहीं होता था और संसदीय कानून भी ठीक से लागू नहीं होते थे। हालांकि, हमने वहां भी संविधान लागू किया है।
देश में एक राज्य ऐसा भी था जहां भारतीय संविधान लागू नहीं होता था और संसदीय कानून भी ठीक से लागू नहीं होते थे. हालाँकि, हमने वहां भी संविधान लागू किया है।' रक्षा मंत्री @rajnathsingh लोकसभा में बोलते हुए।@ombirlakota #Constitution #indianconstitition pic.twitter.com/SOaz6Ckf3L— SansadTV (@sansad_tv) December 13, 2024
लोकसभा में भारतीय संविधान के 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि, भारत का संविधान केवल शासन प्रणाली स्थापित करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने का एक रोडमैप है।
भारत का संविधान केवल शासन प्रणाली स्थापित करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने का एक रोडमैप है : रक्षा मंत्री @rajnathsingh लोकसभा में |
— SansadTV (@sansad_tv) December 13, 2024
लोकसभा में भारतीय संविधान के 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा चल रही है |@ombirlakota #Constitution pic.twitter.com/dEUDoQzwtU