{"_id":"6a2eae2f9a02807e7a0adb01","slug":"eight-killed-as-pick-up-van-falls-into-well-in-maharashtra-s-solapur-district-police-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, पिकअप वैन कुएं में गिरी; दुर्घटना में आठ लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, पिकअप वैन कुएं में गिरी; दुर्घटना में आठ लोगों की मौत
पीटीआई, सोलापुर
Published by: Pavan
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार
Major Accident In Maharahstra: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले की मालशिरस तहसील में एक पिकअप गाड़ी सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई, जिससे चार महिलाओं और चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
महाराष्ट्र के सोलापुर में हादसा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिर गई, इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये हादसा मलशिरस तालुका के तंदुलवाड़ी गांव के पास म्हास्वड-पंढरपुर रोड पर हुआ, जिसमें पिकअप गाड़ी का ब्रेक फेल होने के कारण वह कुएं में गिर गई। इस हादसे में मरने वाले लोग म्हास्वड के सिद्धनाथ मंदिर के दर्शन करके अपने गांव लौट रहे श्रद्धालु थे।
यह भी पढ़ें- बंगाल सरकार का फैसला: स्कूलों से तुरंत हटेंगे पढ़ाई में बाधा बन रहे केंद्रीय बल, जिला प्रशासनों को निर्देश
चार महिला और चार बच्चों की मौत, सात घायल
पुलिस ने बताया कि रविवार को सोलापुर जिले की मालशिरस तहसील में एक पिकअप गाड़ी सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई, जिससे चार महिलाओं और चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, जब यह हादसा तंदुलवाड़ी गांव के पास हुआ, तो गाड़ी में 15 लोग सवार थे।
विज्ञापन
सोलापुर के पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी ने कहा, 'शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 15 लोगों को ले जा रही पिकअप गाड़ी ड्राइवर का नियंत्रण खोने के बाद सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई। हादसे में चार महिलाओं और चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।' उन्होंने बताया कि गाड़ी को कुएं से बाहर निकाला जा रहा है और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- बढ़ा TMC के बागियों का कुनबा: अब खुलकर बगावत पर उतरे सुदीप बंदोपाध्याय, दीदी को सिर्फ मार्गदर्शक बनाने पर अड़े
सीएम फडणवीस ने जताया दुख, आर्थिक मदद का किया एलान
वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया है और हर मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। इस हादसे को 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद' बताते हुए सीएम फडणवीस ने कहा, 'मैं मृतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और उनके परिवारों के दुख में शामिल हूं।' फडणवीस ने बताया कि सात लोगों को बचाया गया है और अभी उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि सोलापुर के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए थे और राज्य सरकार हालात पर नजर रखने के लिए स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में है।