Election Commission: 4000 चुनाव अधिकारियों ने शुरू किया राजनीतिक दलों के साथ मंथन, 31 मार्च तक चलेंगी बैठकें
दरअसल, कई राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग पर मतदान के आंकड़ों में गड़बड़ी कर भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया था। उसी के मद्देनजर चुनाव आयोग ने सियासी दलों के साथ बैठकों का दौर शुरू किया है। ये बैठकें 31 मार्च तक पूरी होंगी।
विस्तार
मतदान केंद्र (बूथ स्तर) पर समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए 4,000 से अधिक मतदाता पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) ने देशभर के सभी राजनीतिक दलों के साथ मंथन शुरू किया है। इन ईआरओ को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में लंबित मुद्दों के समाधान करने के लिए कहा गया है। दरअसल, कई राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग पर मतदान के आंकड़ों में गड़बड़ी कर भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया था। उसी के मद्देनजर चुनाव आयोग ने सियासी दलों के साथ बैठकों का दौर शुरू किया है। ये बैठकें 31 मार्च तक पूरी होंगी।
ये भी पढ़ें: ECI: चुनाव प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए आयोग ने उठाए कदम, नए CEC ज्ञानेश कुमार ने एक महीने में लिए अहम फैसले
आयोग ने पिछले दिनों कहा था कि वह राजनीतिक दलों की शिकायतों को दूर करने के लिए विभिन्न स्तरों पर उनके साथ मंत्रणा करेगा। तृणमूल कांग्रेस सहित कई दलों ने एक ही नंबर वाले वोटर कार्ड का मामला उठाया था। इसको देखते हुए चुनाव आयोग ने मतदाता कार्ड को आधार नंबर से जोड़ने की संभावना तलाशने का निर्णय किया है।
ये भी पढ़ें: Bureaucratic Reshuffle: मधुप उप चुनाव आयुक्त, प्रसन्ना और सुषमा गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव बने; जानिए बदलाव
मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने का अनुरोध
इसके अलावा आयोग ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण प्राधिकरणों को भी मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने का अनुरोध किया है। निर्वाचन आयोग ने इन 4123 मतदाता पंजीकरण अधिकारियों के अलावा देश भर के सभी 788 जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) और 36 राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) को भी ऐसी बैठकें करने का निर्देश दिया गया है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X