पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fadnavis first reaction on Uddhav Thackeray Operation Devendra remarks says do not have wings no one can clip

'नहीं कतर सकता कोई मेरे पर': उद्धव ने किया 'ऑपरेशन देवेंद्र' का दावा, फडणवीस ने कुछ ऐसे दिया ठाकरे को जवाब

Sun, 28 Jun 2026 06:18 PM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 28 Jun 2026 06:18 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के "ऑपरेशन देवेंद्र" संबंधी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्धव ठाकरे के साथ एक ही विमान में यात्रा करना केवल संयोग था। उन्होंने इस पर हो रही राजनीतिक चर्चा को अनावश्यक बताया। फडणवीस ने उड़ान के दौरान बेबस दिखने के दावे को भी नकारते हुए कहा कि वह पूरी यात्रा में फिल्म या वेब सीरीज देखने में व्यस्त थे।

विज्ञापन
Fadnavis first reaction on Uddhav Thackeray Operation Devendra remarks says do not have wings no one can clip
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि उन्हें महाराष्ट्र की 14 करोड़ जनता और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त है, इसलिए कोई उनके पर नहीं कतर सकता। उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के 'ऑपरेशन देवेंद्र' वाले बयान को खारिज किया।
विज्ञापन


फडणवीस ने यह भी कहा कि शुक्रवार को मुंबई से नागपुर जाने वाली एक ही उड़ान में उनके और पूर्व सहयोगी से राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बने उद्धव ठाकरे का सफर करना महज एक संयोग था। इसको लेकर उठी राजनीतिक अटकलों को उन्होंने खारिज करते हुए "वेड्यांचा बाजार" (पागलों का बाजार) करार दिया।
विज्ञापन


फडणवीस बोले- मेरे पंख नहीं, तो कैसे कोई कतरेगा 
पालघर जिले में वधावन बंदरगाह और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि एक ही विमान से दो नेताओं का यात्रा करना कोई असामान्य बात नहीं है। उन्होंने ठाकरे के "ऑपरेशन देवेंद्र" वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैं इंसान हूं। मेरे पंख ही नहीं हैं, तो कोई उन्हें कैसे कतर सकता है? मुझे महाराष्ट्र की 14 करोड़ जनता और मेरे वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त है, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को एक रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा था कि "ऑपरेशन टाइगर" दरअसल "ऑपरेशन देवेंद्र" है, जिसका उद्देश्य महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को इतना कमजोर करना है कि वह भविष्य में प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल न हो सकें। 
इस पर फडणवीस ने कहा, "मेरे लिए राजनीतिक मुद्दे गौण हैं। मेरा पूरा ध्यान विकास कार्यों पर है।"

क्या था ऑपरेशन टाइगर?
गौरतलब है कि "ऑपरेशन टाइगर" शिवसेना (यूबीटी) में विभाजन कराने की कथित रणनीति का कोडनेम है। इसके तहत पिछले सप्ताह पार्टी के नौ में से छह लोकसभा सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे।

फडणवीस क्यों बोले- हम पागलों के बाजार में हैं
फडणवीस ने कहा कि उन्हें इस बात पर हैरानी हुई कि उनके और उद्धव ठाकरे के एक ही विमान में यात्रा करने को लेकर इतनी राजनीतिक चर्चा हुई। उन्होंने कहा, "यह महज संयोग था। एक ही उड़ान में दो नेताओं का सफर करना कोई बड़ी बात नहीं है। कभी-कभी मुझे लगता है कि हम राजनीति में हैं या 'वेड्यांचा बाजार' (पागलों के बाजार) में।"

उन्होंने कहा कि विमान में दोनों के बीच कोई विशेष बातचीत नहीं हुई। फडणवीस ने कहा, "वह (उद्धव) एक कोने में बैठे थे और मैं दूसरे कोने में। अगर हम साथ बैठे होते तो बातचीत भी हो सकती थी। इसमें गलत क्या है?" उद्धव ठाकरे के इस दावे पर कि उड़ान के दौरान फडणवीस "बेबस" दिखाई दे रहे थे, मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी यात्रा के दौरान वह अपने मोबाइल में डाउनलोड की गई फिल्म या वेब सीरीज देख रहे थे।


उद्धव पर तंज कसते हुए क्या बोले फडणवीस?
उन्होंने कहा, "विमान के उड़ान भरने से लेकर उतरने तक मैं वही देख रहा था। फिर आखिर उन्होंने मेरे चेहरे पर बेबसी कहां देख ली?" भाजपा के वरिष्ठ नेता फडणवीस ने ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा, "मैं उनकी शुभकामनाएं स्वीकार करता हूं। अगर उन्होंने 2019 में ये शुभकामनाएं दी होतीं, तो तस्वीर कुछ और होती। चूंकि वह तब ऐसा नहीं कर सके, इसलिए अब उनकी शुभकामनाएं स्वीकार करता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed