सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Secretary Vikram Misri  briefs all-party delegations

MEA: विदेश सचिव मिस्री ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों की ब्रीफिंग, अभिषेक बनर्जी भी हुए शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 20 May 2025 03:37 PM IST
सार

पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद पर भारत का रुख स्पष्ट करने के लिए केंद्र सरकार सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेज रही है। प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग देशों की यात्रा करेंगे। इन प्रतिनिधिमंडलों को विदेश सचिव ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के खिलाफ अहम तथ्यों से अवगत करा रहे हैं। 

विज्ञापन
Foreign Secretary Vikram Misri  briefs all-party delegations
विक्रम मिस्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मंगलवार को पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का पक्ष अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रखने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा पर जाने वाले सात में से तीन सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को ब्रीफ किया है। 

Trending Videos


जेडीयू के संजय झा, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे और डीएमके की कनिमोझी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों ने इस ब्रीफिंग में हिस्सा लिया। जिसमें उन्हें उनके एजेंडे और उसके महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी इस बैठक में भाग लिया। बता दें कि, उनकी पार्टी द्वारा सरकार के "एकतरफा" निर्णय के खिलाफ विरोध किया था। बनर्जी उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं जिसका नेतृत्व संजय झा कर रहे हैं और जो जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, इंडोनेशिया और सिंगापुर की यात्रा करेगा।

बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सात सांसद जाएंगे सऊदी अरब
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के पहले ग्रुप में सात सांसद भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया जाएंगे। इस ग्रुप में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, एस फांगनोन कोन्याक, रेखा शर्मा, एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन औवैसी, सतनाम सिंह संधू, गुलाम नबी आजाद हैं। उनके साथ राजनियक हर्षवर्धन शृंगला जाएंगे।

दूसरा ग्रुप जाएगा यूके, फ्रांस और जर्मनी
सांसदों का दूसरा समूह भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में यूके, फ्रांस, जर्मनी, यूरोप, इटली और डेनमार्क जाएगा। इसमें बीजेपी सांसद डी पुंडरेश्वरी, शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, मनोनीत सांसद गुलाम अली खटाना, कांग्रेस सांसद डॉ. अमर सिंह, भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य, एमजे अकबर होंगे। उनके साथ राजनयिक पंकज सरन होंगे।

तीसरे ग्रुप का नेतृत्व करेंगे जदयू सांसद संजय झा
सांसदों का तीसरा समूह जदयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में इंडोनेशिया, मलयेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान और सिंगापुर जाएगा। इसमें भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी, एआईटीसी सांसद युसूफ पठान, भाजपा सांसद बृजलाल, सीपीआई एम सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास, भाजपा सांसद प्रदान बरुआ, हेमांग जोशी व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद शामिल हैं। इस ग्रुप में राजनयिक मोहन कुमार होंगे।

चौथा समूह जाएगा यूएई और कांगो
सांसदों का चौथा समूह शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में संयुक्त अरब अमीरात, लाइबेरिया, कांगो गणराज्य, सिएरा लियोन जाएगा। इसमें समूह में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, आईयूएमएल के सांसद ईटी मोहम्मद बशीर, भाजपा सांसद अतुल गर्ग, बीजद सांसद सस्मित पात्रा, भाजपा सांसद मनन मिश्रा और पूर्व सांसद एसएस अहलूवालिया शामिल हैं। इस समूह में राजनयिक सुजन चिनॉय भी होंगे।

शशि थरूर के नेतृत्व में अमेरिका, पनामा, ब्राजील जाएंगे सांसद
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सांसदों का एक दल अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया जाएगा। इसमें लोजपा सांसद शाम्भवी, जेएमएम सांसद डॉ. सरफराज अहमद, टीडीपी सांसद जीएम हरीश बालयोगी, भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कालिता, शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या शामिल होंगे। इस समूह में राजनयिक तरनजीत सिंह संधू होंगे।

कनिमोझी करेंगी छठवें ग्रुप का नेतृत्व
सांसदों का छठवां ग्रुप डीएमके सांसद के कनिमोझी के नेतृत्व में स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया और रूस जाएगा। इस समूह में सपा सांसद राजीव राय, एनसी सांसद मियां अल्ताफ अहमद, भाजपा सांसद कैप्टन ब्रजेश चौटा, आरजेडी सांसद प्रेमचंद्र गुप्ता, आप सांसद अशोक कुमार मित्तल का नाम शामिल है। इस ग्रुप में राजनयिक मंजीव एस पुरी और जावेद अशरफ होंगे।

सातवां ग्रुप जाएगा मिस्र और कतर
सांसदों का सातवां ग्रुप एनसीपी शरद की सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में मिस्र, कतर, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका जाएगा। इस ग्रुप में भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी, आप सांसद विक्रमजीत सिंह, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, टीडीपी सांसद लवू श्रीकृष्णा देवारायालू, आनंद शर्मा, वी मुरलीधरन होंगे। इस समूह में राजनयिक सैयद अकबरुद्दीन भी शामिल होंगे।

बैठक के बाद क्या बोले सांसद
विदेश सचिव की ब्रीफिंग के बाद सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि पहलगाम से लेकर संघर्ष विराम तक क्या-क्या हुआ और पाकिस्तान किस तरह से इसमें शामिल था, हम क्या उम्मीद करते हैं, इन सभी पर चर्चा हुई। हमें पाकिस्तान को बेनकाब करना है और सबको यह एहसास कराना है कि भारत कभी भी पाकिस्तान, उनकी सेना या उनके लोगों के खिलाफ नहीं था। हमने आतंकवादी शिविरों पर हमला किया। हम राष्ट्र के प्रतिनिधि के रूप में जा रहे हैं। अगर राष्ट्र रहेगा, तभी पार्टी और राजनीति रहेगी।

वहीं भाजपा नेता एसएस अहलूवालिया ने कहा कि अलग-अलग बातें फैलाई जा रही हैं। पाकिस्तान दुनिया भर में झूठ फैला रहा है। यह एक राष्ट्र और सभी दलों के प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे दूसरे देशों में जाएं और वहां के विधायकों/व्यापार समुदाय/बुद्धिजीवियों से मिलें और उन्हें बताएं कि वास्तव में वहां क्या हुआ था। भारत का हमेशा से यह रुख रहा है कि यह लड़ाई आम नागरिकों के खिलाफ नहीं है। हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है।

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा कि कल हमारा समूह यूएई और पश्चिम अफ्रीका के लिए रवाना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी सात प्रतिनिधिमंडल अपने देश का पक्ष रखने के लिए अलग-अलग देशों के लिए रवाना हो रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने सभी समूहों को देशवार ब्रीफिंग की और भारत पर पिछले आतंकवादी हमलों के बारे में जानकारी दी। यह ब्रीफिंग हमारी यात्राओं के लिए उपयोगी साबित होगी।  हम अन्य देशों को इस बारे में जागरूक करेंगे कि भारत पिछले कई सालों से पाकिस्तान और आतंकवाद के हाथों क्या झेल रहा है। विदेश मंत्रालय हर समूह को डोजियर मुहैया कराएगा।"

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि किसी ने भारत और पाकिस्तान के बीच कोई हस्तक्षेप नहीं किया, कोई मध्यस्थता नहीं हुई। लेकिन जब दुनिया में ऐसी चीजें होती हैं तो अलग-अलग लोग संदेश भेजने की कोशिश करते हैं। लेकिन जो कुछ भी हुआ है, वह केवल दो देशों के बीच हुआ है।इसकी शुरुआत पाकिस्तान के DGMO ने की, उन्होंने कहा कि हमें इसे खत्म करना चाहिए। देश के अंदर राजनीति हमारा अधिकार है, हमारा कर्तव्य है। यह अलग है। लेकिन देश के बाहर, हमें जो कहना है, वह अलग है।

आप सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि हमारा ग्रुप छह रूस, स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया और एक पांचवें देश में जाएगा। ब्रीफिंग का मूल विचार यह जानना था कि हमें वहां क्या करना है या क्या नहीं करना है, हमें किससे मिलना है, हमें क्या सावधानियां बरतनी हैं और हमें भारत का पक्ष किस तरह प्रभावशाली ढंग से पेश करना है। विदेश सचिव ने हमें विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हमारे सवालों के जवाब दिए। ताकि जब हम बाहर जाएं तो भारत का पक्ष प्रभावशाली ढंग से पेश कर सकें। डोजियर का विवरण तैयार किया जा रहा है, यह हमें प्रदान किया जाएगा। जब हम भारत से बाहर होते हैं तो हम एकजुट होते हैं। जब देश की सुरक्षा की बात आती है, तो हम एकजुट होते हैं। जब देश के सम्मान की बात आती है, तो हम एकजुट होते हैं। इस बारे में कभी कोई संदेह नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed