सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Andhra Minister Jogi Ramesh's house set on fire in Ibrahimpatnam, News In Hindi

आंध्र प्रदेश में गरमाई राजनीति: लगातार दूसरे दिन पूर्व मंत्रियों के घरों पर हमले, YSRCP ने TDP सरकार को घेरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 02 Feb 2026 09:37 AM IST
विज्ञापन
सार

आंध्र प्रदेश में दो दिनों में पूर्व मंत्री जोगी रमेश और अंबाती रामबाबू के घर पर हमला किया गया। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं इन घटनाओं के बाद वाईएसआरसीपी नेताओं ने मौजूदा नायडू सरकार पर निशाना साधा है।

Former Andhra Minister Jogi Ramesh's house set on fire in Ibrahimpatnam, News In Hindi
आंध्र प्रदेश में पूर्व मंत्री के घर पर दो दिन में दो हमले - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जिले के इब्राहिमपट्टनम इलाके में पूर्व मंत्री और जोगी रमेश के घर पर रविवार को हमला हुआ। बड़ी संख्या में आए लोगों ने उनके घर में तोड़फोड़ की, सामान तोड़ा और घर के कुछ हिस्सों में आग लगा दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, हमला अचानक नहीं बल्कि पूरी योजना के साथ किया गया। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) का आरोप है कि जोगी रमेश को जानबूझकर निशाना बनाया गया, क्योंकि वे एक जाने-माने बीसी (पिछड़ा वर्ग) नेता हैं।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - Manipur: मणिपुर में सरकार गठन की तैयारी तेज, दिल्ली में एनडीए की बैठक; 12 फरवरी को खत्म हो रहा राष्ट्रपति शासन
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले भी एक पूर्व मंत्री के घर पर हुआ था हमला
यह घटना ऐसे समय हुई है, जब इससे एक दिन पहले पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू के घर और दफ्तर पर भी हमला हुआ था। आरोप है कि टीडीपी कार्यकर्ताओं ने उनके घर में तोड़फोड़ की और आगजनी की। इस बीच अंबाती रामबाबू को मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान देने के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विपक्ष ने राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वाईएसआरसीपी नेताओं का कहना है कि लगातार हो रहे ये हमले राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करते हैं। पार्टी प्रवक्ता कोंडा राजीव गांधी और राष्ट्रीय प्रवक्ता कार्तिक येल्लाप्रगड़ा ने आरोप लगाया कि यह सब सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की सहमति और संरक्षण में हो रहा है।

यह भी पढ़ें - Budget: पहली बार पूंजीगत व्यय सरकार की उधारी से अधिक होना उत्साहजनक, बुनियादी ढांचे के विकास को मिलेगी रफ्तार

सीएम नायडू ने विपक्ष के आरोपों को किया खारिज
वहीं मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वाईएसआरसीपी की राजनीति हमेशा से अपराध और अराजकता पर आधारित रही है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के बाद राज्य में कानून का राज स्थापित किया गया है और किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed