{"_id":"69802a8258a0cd7abe020970","slug":"violence-erupted-in-kolkata-miscreants-created-disturbance-near-golpark-firing-crude-bombs-kankulia-road-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kolkata Violence: कोलकाता के कंकुलिया रोड पर फायरिंग, देर रात कच्चा बम फेंके जाने की भी खबर; बंगाल पुलिस अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kolkata Violence: कोलकाता के कंकुलिया रोड पर फायरिंग, देर रात कच्चा बम फेंके जाने की भी खबर; बंगाल पुलिस अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार
Violence In Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आई है। कोलकाता पुलिस के अनुसार, कंकुलिया रोड पर देर रात फायरिंग की गई और कच्चे बम भी फेंके गए। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने गोलपार्क के पास हंगामा किया, फिलहाल इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
कोलकाता में हिंसा, पुलिस अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
कोलकाता पुलिस के अनुसार, बीती शाम राजधानी में फिर से हिंसा हुई, इस दौरान बदमाशों ने गोलपार्क के पास हंगामा किया और कथित तौर पर कंकुलिया रोड पर फायरिंग की और बम भी फेंके। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह हमला कुख्यात अपराधी सोना पप्पू के गैंग ने किया था। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
भाजपा ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
वहीं इस घटना को लेकर भाजपा नेता दिलीप घोष ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'बंगाल में गुंडे माफिया का राज है। पुलिस भी उनके साथ मिली हुई है। सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है। आम आदमी मारे जाते हैं। ये सब ममता बनर्जी के हाथ से बाहर है। ये सरकार जब तक रहेगी इससे बचाव संभव नहीं है।'
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 8:30 बजे गोलपार्क इलाके के कंकुलिया रोड पर दो गुटों के बीच झड़प हुई, जिसमें कच्चे बम फेंके गए, गोलियां चलाई गईं और पत्थरबाजी की गई। इस झड़प में कम से कम दो लोग घायल हुए हैं। इस दौरान बदमाशों ने कई कारों और बाइकों में तोड़फोड़ की गई, जिसमें एक पुलिस वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
अन्य वीडियो
Trending Videos

#WATCH कोलकाता: भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "बंगाल में गुंडे माफिया का राज है। पुलिस भी उनके साथ मिली हुई है। सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है। आम आदमी मारे जाते हैं। ये सब ममता बनर्जी के हाथ से बाहर है। ये सरकार जब तक रहेगी इससे बचाव संभव नहीं है।" pic.twitter.com/Rrvb5AV6lw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 8:30 बजे गोलपार्क इलाके के कंकुलिया रोड पर दो गुटों के बीच झड़प हुई, जिसमें कच्चे बम फेंके गए, गोलियां चलाई गईं और पत्थरबाजी की गई। इस झड़प में कम से कम दो लोग घायल हुए हैं। इस दौरान बदमाशों ने कई कारों और बाइकों में तोड़फोड़ की गई, जिसमें एक पुलिस वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
अन्य वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन