सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former BJP leader Annamalai announced a new party, saying, We are going to start a movement from today

Tamil Nadu: पूर्व भाजपा नेता अन्नामलाई ने किया नई पार्टी का एलान, कहा- आज से हम एक आंदोलन शुरू करने जा रहे

चेन्नई, एएनआई Published by: रिया दुबे Updated Fri, 05 Jun 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा से इस्तीफा देने के बाद के अन्नामलाई ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह एक नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं, जो आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगा।

Former BJP leader Annamalai announced a new party, saying, We are going to start a movement from today
के अन्नामलाई क्या बोले? - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह एक नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं, जो आगे चलकर एक नई पार्टी का रूप लेगा। सोशल मीडिया एक्स के जरिए जनता को संबोधित करते हुए अन्नामलाई ने कहा कि आज से एक नया रास्ता, एक नया आंदोलन और एक नई राजनीतिक यात्रा शुरू हो रही है। 




 

राजनीतिक लक्ष्य पर क्या बोले अन्नामलाई?

उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक लक्ष्य अब पहले से बड़े हो गए हैं और उन्हें अधिक लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ना है। अन्नामलाई ने दावा किया कि भाजपा में रहते हुए उन्होंने कभी भी तमिलनाडु की पहचान, संस्कृति और राज्य के जल अधिकारों जैसे मुद्दों पर समझौता नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा छोड़ने के फैसले पर ये बोले?

भाजपा छोड़ने के अपने फैसले को लेकर उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन्होंने पूरी गरिमा और सम्मान के साथ लिया है ताकि तमिलनाडु में एक नई तरह की राजनीति की शुरुआत की जा सके। अन्नामलाई ने बताया कि उन्होंने 4 दिसंबर 2025 को ही पार्टी नेतृत्व को अपने इस्तीफे की इच्छा से अवगत करा दिया था, लेकिन उनसे चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक इंतजार करने को कहा गया।

विज्ञापन
Trending Videos


उन्होंने कहा कि मेरे सामने हमेशा यह द्वंद्व रहा कि मैं पहले भाजपा का कार्यकर्ता हूं या तमिलनाडु का बेटा। आखिरकार मैंने अपने रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला किया। अन्नामलाई ने यह भी घोषणा की कि उनकी नई राजनीतिक पार्टी आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी।

वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को 2 जून को लिखे अपने इस्तीफे के पत्र में उन्होंने कहा था कि वह तमिलनाडु में विकासोन्मुख और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित राजनीति के अपने दृष्टिकोण को लेकर पार्टी नेतृत्व पर और बोझ नहीं डालना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed