Bengal: कलकत्ता हाईकोर्ट में बतौर वकील पेश हुईं ममता बनर्जी, चुनाव के बाद हिंसा मामले में पूर्व सीएम ने की बहस
कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य की पूर्व मुख्यमंंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं, इस दौरान खास बात यह रही कि वे वहां पर एक वकील के तौर पर शामिल हुईं। उन्होंने वकीलों की तरह काला कोट और सफेद बैंड पहन रखा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Our Hon’ble Chairperson Smt @MamataOfficial personally reached the Calcutta High Court today to argue in a matter concerning the widespread post-poll violence unleashed across Bengal by @BJP4Bengal.
विज्ञापनविज्ञापन
Once again, she has shown what truly sets her apart -
She NEVER abandons the… pic.twitter.com/8OkszMxaYa — All India Trinamool Congress (@AITCofficial) May 14, 2026
तृणमूल कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा - हमारी माननीय अध्यक्ष ममता बनर्जी आज स्वयं कलकत्ता उच्च न्यायालय पहुंचीं, ताकि वे बंगाल भाजपा द्वारा बंगाल में फैलाई गई व्यापक चुनाव के बाद हिंसा से संबंधित मामले में अपनी बात रख सकें। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कौन सी बात उन्हें दूसरों से अलग बनाती है -वे बंगाल की जनता को उनकी जरूरत के समय कभी नहीं छोड़तीं। वे सत्य, न्याय और संवैधानिक मूल्यों के लिए लड़ना कभी नहीं छोड़तीं। और बार-बार, वे अतुलनीय करुणा, साहस और दृढ़ विश्वास के साथ नफरत की राजनीति से ऊपर उठ खड़ी होती हैं। चाहे एसआईआर के अन्याय का सामना करना हो या भाजपा के अनियंत्रित आचरण के खिलाफ मजबूती से खड़े रहना हो, वे लगातार यह साबित करती हैं कि आज देश में उनके जैसा कोई नेता नहीं है।
यह भी पढ़ें- बंगाल: बूचड़खानों को लेकर सीएम शुभेंदु सख्त, सार्वजनिक रूप से पशु वध पर लगाई रोक; सरकार ने जारी किया नोटिस
काला कोट और सफेद बैंड पहनकर कोर्ट में एंट्री
ममता बनर्जी के अदालत पहुंचने से राजनीतिक और कानूनी हलकों में हलचल तेज हो गई। अदालत परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ममता बनर्जी ने वकीलों की तरह काला कोट और सफेद बैंड पहनकर कोर्ट में एंट्री की, जिसने सबका ध्यान खींचा।
#WATCH | Kolkata | Former West Bengal Chief Minister and TMC chief Mamata Banerjee, wearing a lawyer's court, arrives at the Calcutta High Court to appear before Chief Justice HC Sujoy Pal, in connection with the post-poll violence PIL case. She is expected to raise questions on… pic.twitter.com/8u9bTwrZfI
— ANI (@ANI) May 14, 2026
कल्याण बनर्जी के बेटे ने दायर की है याचिका
यह पीआईएल कलकत्ता हाईकोर्ट के वकील और वरिष्ठ अधिवक्ता तथा चार बार के तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के बेटे सिरसन्या बनर्जी ने दायर की थी। सिरसन्या बनर्जी हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में हुगली जिले की उत्तरपारा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार थे। हालांकि, उन्हें भाजपा उम्मीदवार और पूर्व एनएसजी कमांडेंट दीपंजन चक्रवर्ती ने 10,000 से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया था।
यह भी पढ़ें- Mumbai: दुकानों पर मराठी साइनबोर्ड लगाने के निर्देश, पालन नहीं किया तो होगी 'शिवसेना स्टाइल' में कार्रवाई
चुनाव बाद हिंसा के आरोपों पर राज्य में राजनीति गर्म
कलकत्ता हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई पहले से ही काफी चर्चाओं में रही है, क्योंकि चुनाव बाद हिंसा के आरोपों को लेकर राज्य की राजनीति लंबे समय से गरमाई हुई है। विपक्ष लगातार टीएमसी सरकार पर निशाना साधता रहा है, जबकि टीएमसी इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताती रही है। बता दें कि, इस साल की शुरुआत में, ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (एसआईआर) से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में पेश हुई थीं। उस दिन उन्होंने सीजेआई सूर्यकांत की बेंच के सामने संक्षेप में अपनी बात भी रखी थी। हालांकि उस मामले में वह वकील के तौर पर पेश नहीं हुई थीं।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.