बंगाल: भाजपा विधायक रथींद्र बोस विधानसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार; सीएम बोले- सभी दलों से समर्थन की उम्मीद
कूच बिहार दक्षिण सीट से विधायक रथींद्र बोस को भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने टीएमसी उम्मीदवार को 23 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सभी दलों से समर्थन मिलने की उम्मीद जताई है। पढ़िए रिपोर्ट-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि कूच बिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रथींद्र बोस को पश्चिम बंगाल की 18वीं विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। अधिकारी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रथींद्र बोस की उम्मीदवारी को सभी दलों का समर्थन मिलेगा और उन्हें सर्वसम्मति से चुना जाएगा।
West Benagl CM Suvendu Adhikari says, "Rathindra Bose, Bharatiya Janata Party MLA of the Cooch Behar Dakshin (South) Constituency, has been nominated as our Candidate for the Post of Hon'ble Speaker of the 18th West Bengal Legislative Assembly. I hope that his Candidature is… pic.twitter.com/HeK5sN8IN6
— ANI (@ANI) May 14, 2026
विधानसभा चुनाव में कितने वोटों के अंतर से जीते बोस?
भाजपा के रथींद्र बोस ने कूच बिहार दक्षिण सीट से भाजपा के उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। बोस ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार अविजित डे भौमिक को पटखनी दी और 23,284 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें 108,482 वोट मिले। वहीं, टीएमसी उम्मीदवार को 85,198 वोट मिले थे। इस सीट पर 23 दौर की मतगणना चली। कभी टीएमसी तो कभी भाजपा के उम्मीदवार आगे जाते दिखे। हालांकि, एक बार भाजपा उम्मीदवार ने बढ़त बनाई तो जीत सुनिश्चित की।
चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत
विधानसभा की 283 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान कराया गया था। चार मई को परिणाम घोषित किए गए थे। भाजपा ने बंगाल में प्रचंड जीत हासिल करते हुए 207 सीटें अपनी झोली में डालीं। इसके साथ ही भाजपा ने पहली बार बंगाल में सरकार बनाने का रास्ता तय किया। वहीं, टीएमसी जो बीते 15 साल से सत्ता पर काबिज थी, उसे उन सीटों पर भी नुकसान झेलना पड़ा, जहां कभी दबदबा था। टीएमसी को 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा। वहीं, कांग्रेस का इस चुनाव में भी बुरा हाल हुआ। कांग्रेस दो सीटों पर सिमट गई। जबकि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी से गठबंधन न कर अकेले चुनाव में जाने का एलान किया था। जनता ने कांग्रेस के उम्मीदवारों पर भरोसा नहीं जताया।
हाल ही में कोलकाता में भव्य शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा की पहली बार सरकार बनी। शुभेंदु अधिकारी भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने। इस दौरान पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
अन्य वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.