{"_id":"6a059b18cabb70ca3a0bbf71","slug":"iranian-fm-araghchi-appeals-brics-platform-is-important-openly-condemn-those-who-violate-the-un-charter-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"BRICS: ईरानी विदेश मंत्री की अपील, 'ब्रिक्स का मंच अहम, यूएन चार्टर का उल्लंघन करने वालों की खुलकर करें निंदा'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BRICS: ईरानी विदेश मंत्री की अपील, 'ब्रिक्स का मंच अहम, यूएन चार्टर का उल्लंघन करने वालों की खुलकर करें निंदा'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Thu, 14 May 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार
ब्रिक्स मंच की सराहना करते हुए अब्बास अराघची ने इसे 'नई वैश्विक व्यवस्था' का प्रतीक बताया, जिसमें ग्लोबल साउथ की भूमिका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने अमेरिका पर 'वर्चस्ववादी मानसिकता' अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ईरान की लड़ाई केवल अपनी सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि उन देशों के लिए भी है जो पश्चिमी दबाव और हस्तक्षेप का विरोध करते हैं।
अब्बास अराघची, ईरान के विदेश मंत्री
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ब्रिक्स मंच से संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उल्लंघन करने वालों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। उन्होंने सदस्य देशों से अपील की कि अंतरराष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन करने वालों की निंदा करने में अब किसी तरह की हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। गुरुवार को ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए अराघची ने कहा कि पिछले एक साल में ईरान पर दो बार 'क्रूर और गैरकानूनी' आक्रमण हुए हैं।
यह भी पढ़ें- West Asia Crisis: भारत के दो एलपीजी वाहक जहाजों ने पार किया होर्मुज; MEA ने ओमान तट पर हुए हमले की निंदा की
ईरान 'गैरकानूनी विस्तारवाद और युद्धोन्माद' का शिकार- अराघची
उन्होंने कहा कि इन हमलों को झूठे आरोपों के आधार पर उचित ठहराने की कोशिश की गई, जबकि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के आकलन इससे अलग तस्वीर पेश करते हैं। उनके अनुसार, ईरान को 'गैरकानूनी विस्तारवाद और युद्धोन्माद' का शिकार बनाया जा रहा है। अराघची ने कहा कि भारी दबाव और हिंसा के बावजूद ईरानी जनता ने अपनी स्वतंत्रता, संप्रभुता और आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं किया है। उन्होंने दोहराया, 'ईरान न कभी दबाव के आगे झुका है और न ही झुकेगा।' अपने संबोधन में उन्होंने ईरान की सेना, डॉक्टरों, शिक्षकों और सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि इन सभी ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने जीवन को जोखिम में डाला है। उन्होंने युद्ध से प्रभावित परिवारों, विशेषकर माताओं और युवाओं के साहस का भी उल्लेख किया।
'ईरान ऐसा देश नहीं है जो दबाव में टूट जाए'
अराघची ने कहा कि ईरान ऐसा देश नहीं है जो दबाव में टूट जाए, बल्कि हर संकट के बाद और अधिक मजबूत होकर सामने आता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तेहरान कूटनीति और बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन अपनी स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान से जुड़े किसी भी विवाद का सैन्य समाधान संभव नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि यदि किसी विदेशी ताकत ने हमला किया, तो ईरानी सशस्त्र बल उसका 'कड़ा और निर्णायक जवाब' देने के लिए तैयार हैं, जबकि ईरान की आम जनता युद्ध नहीं चाहती।
यह भी पढ़ें- SIR Phase 3: देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेश में एसआईआर की घोषणा; ECI ने तीसरे चरण का किया एलान
ब्रिक्स देशों से अब्बास अराघची की अपील
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ब्रिक्स देशों से अपील की कि वे अमेरिका और इस्राइल की ओर से अंतरराष्ट्रीय कानून के कथित उल्लंघनों की खुलकर निंदा करें, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के राजनीतिक इस्तेमाल को रोकें और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन करने वालों को जवाबदेह ठहराने की दिशा में कदम उठाएं। अपने भाषण के अंत में उन्होंने कहा कि ब्रिक्स को एक ऐसी वैश्विक व्यवस्था बनाने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए जो अधिक न्यायपूर्ण, संतुलित और मानवीय हो।
-इनपुट आईएएनएस
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन