Tamil Nadu: चुनाव से पहले सियासत का बड़ा उलटफेर, पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम DMK में शामिल; स्टालिन ने किया स्वागत
Tamil Nadu Panneerselvam Join DMK: एआईएडीएमके से निष्कासित नेता और तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके ओ. पन्नीरसेल्वम डीएमके में शामिल हो गए हैं। ओ पन्नीरसेल्वम जिन्हें 2022 में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। अब उन्होंने सत्तारूढ़ दल डीएमके का दामन थाम लिया है।
विस्तार
कहां से चुनाव लड़ेंगे पन्नीरसेल्वम?
पूर्व एआईएडीएमके सुप्रीमो जयललिता के लंबे समय से वफादार रहे ओपीएस को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ मंत्रियों की उपस्थिति में औपचारिक रूप से डीएमके में शामिल किया। सूत्रों के अनुसार आगामी चुनावों में ओपीएस को उनके गृह क्षेत्र थेनी के बोडी मेट्टू निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
VIDEO | Chennai, Tamil Nadu: Former CM and AIADMK leader O Panneerselvam joined the DMK in presence of party Chief and CM MK Stalin.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)
Source: Third Party pic.twitter.com/ziQb0XLMMg — Press Trust of India (@PTI_News) February 27, 2026
डीएमके में शामिल होने के बाद क्या बोले पूर्व सीएम?
वहीं डीएमके में शामिल होने के बाद ओ. पन्नीरसेल्वम ने कहा, 'स्टालिन लोगों को अच्छा शासन दे रहे हैं और लोग इसे देख रहे हैं। ईपीएस यह पक्का करना चाहते हैं कि दक्षिण से कोई भी नेता मजबूत न हो। द्रविड़ आंदोलन, द्रविड़ की नीति को बचाने के लिए डीएमके ही काम कर रही है। मैं अभी एक कैडर के तौर पर शामिल हुआ हूं। मैं पार्टी कैडर में से एक रहूंगा और पार्टी के विकास के लिए काम करूंगा।'
एआईएडीएमके का जीतना अब असंभव: पन्नीरसेल्वम
उन्होंने स्टालिन की पार्टी में शामिल होने पर मी़डिया से बात करते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष स्टालिन का आभारी हूं। मैं अत्यंत प्रसन्नता के साथ डीएमके में शामिल हुआ हूं। ईपीएस तानाशाह की तरह व्यवहार कर रहे हैं और उन्होंने एआईएडीएमके को इस कदर मजबूत कर दिया है कि अब उसे जीतना असंभव है। इसी के साथ AIADMK चीफ एडप्पादी के पलानीस्वामी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'तानाशाह' और 'घमंडी' बताया।
ये भी पढ़ें: Stalin: 'पीएम मोदी तमिलनाडु में जितनी रैलियां करेंगे, एनडीए की हार उतनी ही बड़ी होगी', CM स्टालिन का बड़ा हमला
पार्टी में वापसी की कोशिश हुई नाकाम, अब बदला दल
बता दें कि दिवंगत AIADMK सुप्रीमो जयललिता के भरोसेमंद माने जाने वाले और OPS के नाम से मशहूर पन्नीरसेल्वम, तीन साल से अधिक समय तक अपनी मूल पार्टी में फिर से शामिल होने की कोशिश करते रहे, हालांकि वो नाकाम रहे। इसके बाद उन्होंने कट्टर विरोधी डीएमके का दामन थाम लिया। ओपीएस जो AIADMK के कोषाध्यक्ष के तौर पर काम कर चुके थे और पहले पार्टी कोऑर्डिनेटर के बड़े पद पर भी थे, अपने बेटे पी रवींद्रनाथ कुमार और समर्थकों के साथ DMK में शामिल हो गए। 2006 में DMK की सरकार बनने के बाद पन्नीरसेल्वम कुछ समय के लिए विपक्ष के नेता भी रहे थे।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.