{"_id":"686a49b6b018b184d207e08e","slug":"gadkari-cites-ongoing-wars-flays-superpowers-authoritarianism-flags-threat-of-world-war-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nitin Gadkari: 'सुपरपावर देशों की तानाशाही से टकराव का माहौल', नितिन गडकरी बोले- कभी भी हो सकता है विश्व युद्ध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nitin Gadkari: 'सुपरपावर देशों की तानाशाही से टकराव का माहौल', नितिन गडकरी बोले- कभी भी हो सकता है विश्व युद्ध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 06 Jul 2025 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार
Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दुनिया में संघर्ष की स्थिति पर चिंता जताई है, इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये स्थिति सुपरपावर देशों की तानाशाही की वजह से उत्पन्न हुई है। उन्होंने आगे कहा कि विश्व युद्ध कभी भी हो सकता है।
नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि दुनिया में रूस-यूक्रेन और इस्राइल-ईरान जैसे युद्धों के कारण टकराव का माहौल बन गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति बन रही है जिससे कभी भी विश्व युद्ध छिड़ सकता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर में 'बियॉन्ड बॉर्डर्स' नाम के पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बड़ी महाशक्तियों की तानाशाही और अधिनायकवाद के चलते दुनिया से समन्वय, सौहार्द और प्रेम खत्म होता जा रहा है।
यह भी पढ़ें - Amit Shah: 'श्यामा प्रसाद मुखर्जी न होते तो कश्मीर भारत का हिस्सा न बन पाता,' बोले गृह मंत्री अमित शाह
'भारत ने दिया अहिंसा और शांति का संदेश'
उन्होंने कहा, 'आज पूरी दुनिया में संघर्ष का वातावरण है। रूस-यूक्रेन और इस्राइल-ईरान के बीच युद्ध जारी हैं। ऐसे हालात बन रहे हैं कि कभी भी वर्ल्ड वॉर जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।' केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर भारत की सांस्कृतिक विरासत की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत बुद्ध की धरती है, जिसने दुनिया को सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश दिया है।
आधुनिक युद्ध तकनीक से बढ़ा खतरा
नितिन गडकरी ने कहा कि युद्ध की तकनीक अब पूरी तरह बदल चुकी है। अब टैंक और पारंपरिक विमान कम उपयोगी हो गए हैं, जबकि मिसाइल और ड्रोन जैसे आधुनिक हथियारों का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा 'अब मिसाइलें सीधे नागरिक बस्तियों पर गिराई जा रही हैं, जिससे मानवता की रक्षा करना मुश्किल होता जा रहा है। यह एक गंभीर समस्या है जिस पर वैश्विक स्तर पर चर्चा की जरूरत है'।
यह भी पढ़ें - GDP: 'विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए हर साल 10% जीडीपी ग्रोथ जरूरी', बोले CII के अध्यक्ष
तानाशाही के कारण हो रहा है विनाश
उन्होंने आगे कहा कि बड़ी महाशक्तियां जो दुनिया पर अपना दबदबा बनाना चाहती हैं, उनकी तानाशाही और अधिकारवादी रवैये के कारण दुनिया में समरसता खत्म होती जा रही है। उन्होंने कहा, 'यह कहना ठीक नहीं होगा, लेकिन सच्चाई यह है कि दुनिया धीरे-धीरे विनाश की ओर बढ़ रही है'। नितिन गडकरी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को वैश्विक घटनाओं की गंभीर समीक्षा कर भविष्य की नीति तय करनी चाहिए, जिससे दुनिया में शांति और स्थिरता लाई जा सके।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन