{"_id":"63551bef22a9d76b5b52836c","slug":"gandhi-family-its-ngos-not-above-law-bjp-on-cancellation-of-fcra-licences-of-rgf-rgct","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Congress: कांग्रेस के दो एनजीओ के FCRA लाइसेंस रद्द होने पर भाजपा का हमला, कहा- कानून से ऊपर नहीं गांधी परिवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: कांग्रेस के दो एनजीओ के FCRA लाइसेंस रद्द होने पर भाजपा का हमला, कहा- कानून से ऊपर नहीं गांधी परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 23 Oct 2022 04:18 PM IST
सार
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया कि कानूनों के कथित उल्लंघन के लिए राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट (आरजीसीटी) के एफसीआरए लाइसेंस रद्द करने के गृहमंत्रालय के फैसले ने उनके भ्रष्टाचार को उजागर किया है।
विज्ञापन
1 of 6
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व वाले दो गैर सरकारी संगठनों के एफसीआरएस लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। भाजपा ने इस कदम का स्वागत किया और कहा कि गांधी परिवार और उनसे जुड़े संगठन कानून से ऊपर नहीं हो सकते। उधर, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राजनीतिक कारणों से यह कार्रवाई की गई है।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया कि कानूनों के कथित उल्लंघन के लिए राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट (आरजीसीटी) के एफसीआरए लाइसेंस रद्द करने के गृहमंत्रालय के फैसले ने उनके भ्रष्टाचार को उजागर किया है।
सरकार ने कानून और संविधान के अनुसार की कार्रवाई : भाजपा
2 of 6
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
पात्रा ने यह भी दावा किया कि जब कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार सत्ता में थी। तब राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) ने विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक, चीनी दूतावास, चीनी सरकार, यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर सहित कई लोगों से दान प्राप्त किया।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, मोदी सरकार ने कानून और संविधान के अनुसार काम किया है। किसी में भी जाकिर नाइक जैसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का साहस नहीं था। नाइक अभी आंतक के आरोपों की जांच का सामना कर रहे हैं और यूपीए सरकार के दौरान भारत से भाग गए थे।
भाजपा ने चीन से चंदा लेने का लगाया आरोप
3 of 6
संबित पात्रा
- फोटो : एएनआई (फाइल)
पात्रा ने राहुल गांधी की तत्कालीन चीनी राजदूत के साथ बैठक को लेकर आरोप लगाया और कहा कि डोकलाम संकट के दौरान जब भारतीय सेना, चीनी सेना के साथ गतिरोध में थी, गांधी परिवार 'चीनी तम्बू' में था।
उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी अतिरिक्त संवैधानिक अधिकार के साथ यूपीए सरकार और गैर सरकारी संगठनों को चला रही थीं। इन निजी संगठनों को तत्कालीन सत्तारूढ़ सरकार से संरक्षण प्राप्त था, क्योंकि कई मंत्रालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) ने उन्हें दान में बड़ी राशि दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने बताया 'राजनीतिक दुर्भावना' की कार्रवाई
4 of 6
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
उधर, इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस नेता व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में कई ट्वीट्स किए। उन्होंने कहा, राजीव गांधी फाउंडेशन अनाथों, महिलाओं एवं दिव्यांगों की सेवा का काम करता है। राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्त महिला सशक्तिकरण एवं दृष्टिबाधितों की सेवा का कार्य कर रहा है।
गहलोल ने कहा, आरजीएफ और आरजीसीटी का एफसीआरए लाइसेंस रद्द करना मोदी सरकार की राजनीतिक दुर्भावना का प्रतीक है। इन दोनों संस्थानों का भूकम्प, सुनामी, कोविड समेत हर आपदा में पीड़ितों की मदद का इतिहास रहा है। ऐसे कुप्रायासों से मोदी सरकार जनता की नजरों में खुद ही एक्सपोज कर रही है।
विज्ञापन
'गांधी परिवार' को बदनाम करने का एक और प्रयास : गहलोत
5 of 6
सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस नेता ने कहा, सिर्फ राजनीतिक कारणों से इन संस्थानों पर हमला करना मोदी सरकार द्वारा गांधी परिवार को बदनाम करने के लिए किया गया एक और कुप्रयास है। मोदी सरकार कितनी भी कोशिश कर ले, गांधी परिवार को जनता की सेवा करने से नहीं रोक सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।