सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat BJP Chief C R Paati targets Arvind Kejriwal over cracker ban in Delhi, dubs such people anti-religious

Gujarat: 'केजरीवाल धर्म विरोधी', दिल्ली में पटाखा बैन को लेकर गुजरात भाजपा ने साधा निशाना

पीटीआई, राजकोट Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 23 Oct 2022 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात भाजपा प्रमुख सी आर पाटिल ने केजरीवाल को धार्मिक विरोधी करार दिया है। पाटिल ने कहा कि केजरीवाल नागरिकों को उनके त्योहार मनाने से रोक रहे हैं जो कि एक धार्मिक विरोधी कृत्य है।

Gujarat BJP Chief C R Paati targets Arvind Kejriwal over cracker ban in Delhi, dubs such people anti-religious
अरविंद केजरीवाल(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात भाजपा प्रमुख सी आर पाटिल ने दिल्ली में पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के फैसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। पाटिल ने केजरीवाल को धार्मिक विरोधी करार दिया है। पाटिल ने कहा कि केजरीवाल नागरिकों को उनके त्योहार मनाने से रोक रहे हैं जो कि एक धार्मिक विरोधी कृत्य है। बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने पिछले महीने दिवाली सहित 1 जनवरी, 2023 तक सभी प्रकार के पटाखों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर फिर से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। 

Trending Videos


दिल्ली सरकार ने तय किया था जुर्माना
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने हाल ही में कहा था कि दिल्ली में दिवाली पर पटाखे फोड़ने पर छह महीने तक की जेल और 200 रुपये का जुर्माना लगेगा। राय ने कहा था कि राजधानी में पटाखों के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर 5,000 रुपये तक का जुर्माना और तीन साल की जेल की सजा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म विरोधी लोगों की पहचान करें: सी आर पाटिल
इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले, आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने अपनी पार्टी के लिए समर्थन हासिल करने के लिए हाल के दिनों में कई बार राज्य का दौरा किया है। शनिवार को यहां  एक सभा को संबोधित करते हुए, गुजरात भाजपा प्रमुख पाटिल ने कहा कि आज मैंने कुछ समाचार पढ़ा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। वह गुजरात में आएंगे तो आप पटाखे कैसे फोड़ेंगे। पाटिल ने कहा कि इसलिए कृपया ऐसे धर्म-विरोधी लोगों और पटाखों के खिलाफ पहचान करें जो हमें हमारे त्योहारों को मनाने से रोकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed