{"_id":"6aa114dcccf7a55a0c0d39f2","slug":"gujarat-blaze-erupts-in-surat-textile-market-several-shops-damaged-firefighter-injured-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: सूरत के बहुमंजिला कपड़ा बाजार में भीषण आग, 12 से ज्यादा दुकानें क्षतिग्रस्त; दमकलकर्मी घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: सूरत के बहुमंजिला कपड़ा बाजार में भीषण आग, 12 से ज्यादा दुकानें क्षतिग्रस्त; दमकलकर्मी घायल
Wed, 09 Sep 2026 01:42 PM IST
पवन पांडेय
पीटीआई, सूरत
पीटीआई, सूरत
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:42 PM IST
सार
गुजरात के सूरत स्थित श्याम सांगिनी कपड़ा बाजार की छठी मंजिल पर मंगलवार आधी रात भीषण आग लग गई। आग से 12 से अधिक दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं। करीब 25 दमकल गाड़ियों और 150 दमकलकर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सूरत के कपड़ा बाजार में भीषण आग
- फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात के सूरत शहर में बुधवार को एक बहुमंजिला कपड़ा बाजार में भीषण आग लग गई। आग से 12 से ज्यादा दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी भी घायल हो गया। अधिकारियों के अनुसार, आग मंगलवार आधी रात के आसपास श्याम सांगिनी कपड़ा बाजार की छठी मंजिल पर लगी। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
यह भी पढ़ें- ब्रिक्स 2026: जब दुनिया संकट में थी, भारत ने दिखाया रास्ता; अब यूपीआई-एनडीबी से ग्लोबल सिस्टम बदलने की तैयारी
दमकल की 25 गाड़ियों की मदद से बुझाई गई आग
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 25 गाड़ियां, टर्नटेबल लैडर और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के साथ करीब 150 दमकलकर्मी और अधिकारी मौके पर लगाए गए। करीब 7 से 8 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के अभियान के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि छठी मंजिल पर दुकानों के बाहर रखा सिंथेटिक सामान आग की चपेट में आ गया था। इसके बाद आग तेजी से आसपास की कई दुकानों तक फैल गई।