{"_id":"6a6044dd220015b31d0f50df","slug":"gujarat-many-killed-in-fire-at-illegal-firecracker-factory-unit-was-operating-without-valid-license-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण आग, 10 की मौत; लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रहा था कारखाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण आग, 10 की मौत; लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रहा था कारखाना
Wed, 22 Jul 2026 10:01 AM IST
Pavan
एएनआई, अहमदाबाद
एएनआई, अहमदाबाद
Published by: Pavan
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:01 AM IST
सार
अहमदाबाद के रामोल इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। फैक्ट्री का लाइसेंस 31 मार्च 2026 को खत्म होने के बाद उसे सील कर दिया गया था, लेकिन रथ यात्रा के दौरान चोरी-छिपे दोबारा संचालन शुरू कर दिया गया। पुलिस ने जांच और अवैध फैक्ट्रियों पर कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन
अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद जिले के रामोल इलाके में मंगलवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री का लाइसेंस खत्म हो चुका था और प्रशासन ने पहले ही इसे सील कर दिया था। इसके बावजूद चोरी-छिपे यहां दोबारा काम शुरू कर दिया गया, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।
अहमदाबाद के डीसीपी मयूर पाटिल ने बताया कि फैक्ट्री का लाइसेंस 31 मार्च 2026 को समाप्त हो गया था। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को बंद कर सील कर दिया था। हालांकि, रथ यात्रा के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त थी। इसी का फायदा उठाकर संचालकों ने फैक्ट्री को फिर से चालू कर दिया। इसी दौरान आग लग गई और 10 लोगों की जान चली गई।
अवैध फैक्ट्रियों पर होगी सख्त कार्रवाई
डीसीपी पाटिल ने कहा कि इस घटना के बाद अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया गया है। जिन जमीनों पर लाइसेंस समाप्त होने के बावजूद फैक्ट्रियां चल रही हैं, वहां के जमीन मालिकों से भी कार्रवाई करने को कहा गया है। कई जगहों पर ऐसे अवैध ढांचों को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस और अहमदाबाद नगर निगम (AMC) संयुक्त रूप से इस अभियान को चला रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
प्रशासन ने शुरू की जांच
हादसे के बाद पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री को सील होने के बावजूद दोबारा कैसे चालू किया गया और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन फिलहाल इलाके में मौजूद अन्य अवैध ढांचों और बिना वैध लाइसेंस के चल रहे कारखानों की भी जांच कर रहा है।