{"_id":"68666828fbbeeb38f5071159","slug":"gujrat-politics-congress-aap-alliance-ends-kejriwal-says-fight-elections-alone-starts-new-campaign-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: गुजरात में कांग्रेस-आप की राहें जुदा; केजरीवाल बोले- अकेले लड़ेंगे चुनाव, शुरू किया नया अभियान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
    Politics: गुजरात में कांग्रेस-आप की राहें जुदा; केजरीवाल बोले- अकेले लड़ेंगे चुनाव, शुरू किया नया अभियान
 
            	    न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद             
                              Published by: हिमांशु चंदेल       
                        
       Updated Thu, 03 Jul 2025 04:53 PM IST
        
       
            सार 
            
            
        
                                    
                अरविंद केजरीवाल ने साफ किया कि अब कांग्रेस से आप का कोई गठबंधन नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर बीजेपी की मदद करने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने 'गुजरात जोड़ो अभियान' शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में आप गुजरात में मजबूत विकल्प बनेगी।
    विज्ञापन
    
        
    
     
      
             
                            
                        आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल।
                                    - फोटो : पीटीआई 
                    
    
        
    
विज्ञापन
 
विस्तार
                                                 
                गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच अब कोई गठबंधन नहीं है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अहमदाबाद में यह साफ किया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन इंडिया केवल लोकसभा चुनावों के लिए बना था, अब उसका कोई अस्तित्व नहीं है।
                                
                
                
                 
                    
                                                                                                        
                                                
                        
                        
 
                        
                                                                                      
                   
    
                                                                        
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                                                
                                                                
                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी 2027 में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी और इस बार जनता के पास भाजपा और कांग्रेस के अलावा एक मजबूत विकल्प होगा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस से हमारा गठबंधन होता तो उन्होंने जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट पर उपचुनाव क्यों लड़ा? कांग्रेस ने आप को हराने की कोशिश की ताकि भाजपा को इसका फायदा मिले सके।    
             
                                                    
                                 
                                
                               
                                                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
कांग्रेस पर भाजपा की 'बी टीम' होने का आरोप
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने पिछले 30 साल में गुजरात को बर्बाद कर दिया और कांग्रेस ने विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकामी दिखाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ दिखावे की लड़ाई लड़ती है और पर्दे के पीछे भाजपा की मदद करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जरिए भाजपा हर चुनाव जीतती है। कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत अब जनता समझ चुकी है।
                                
                
                
                                
                
                                                                                     
            
                            
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
विसावदर उपचुनाव से बढ़ा आप का आत्मविश्वास
गौरतलब है कि हाल ही में विसावदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आप नेता गोपाल इटालिया ने भाजपा उम्मीदवार किरीट पटेल को 17,000 से ज्यादा वोटों से हराया था। कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। इस नतीजे से आप को गुजरात में एक मजबूत विकल्प के तौर पर उभरने का मौका मिला है।
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                                                                
                                
                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
ये भी पढ़ें: दलाई लामा के उत्तराधिकारी चुनाव पर भारत ने चीन को फटकारा, कहा- फैसला सिर्फ तिब्बती धर्मगुरु लेंगे
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                 
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
'गुजरात जोड़ो अभियान' की शुरुआत
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए उनकी पार्टी ने 'गुजरात जोड़ो अभियान' शुरू कर दिया है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। लोग एक मिस्ड कॉल देकर इस अभियान से जुड़ सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे भ्रष्टाचार मुक्त गुजरात के लिए आप का साथ दें।
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
युवाओं पर आप का फोकस
केजरीवाल ने कहा कि आप युवाओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज गुजरात में किसान, युवा और मध्यम वर्ग सभी भाजपा से परेशान हैं। बेरोजगारी चरम पर है और नौकरियां केवल कॉन्ट्रैक्ट पर दी जाती हैं। ऐसे में बदलाव की जरूरत है और वह बदलाव आप लाएगी।
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
ये भी पढ़ें: जस्टिस वर्मा पर गिर सकती है गाज, संसद में पेश होगा हटाने का प्रस्ताव
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
विधानसभा में आप की स्थिति
इस समय गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं, जिनमें भाजपा के पास 162, कांग्रेस के पास 12 और आप के पास 5 विधायक हैं। समाजवादी पार्टी का एक विधायक है और दो निर्दलीय हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि 2027 में यह आंकड़ा बदल जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि अगले
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                                                                   
                                                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                                 
                 
                                
                                
                
                
                                
                
                                                                                        
                                 
                                
                               
                                
                                
                                
                
                                                                
                               
                                                        
         
केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी 2027 में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी और इस बार जनता के पास भाजपा और कांग्रेस के अलावा एक मजबूत विकल्प होगा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस से हमारा गठबंधन होता तो उन्होंने जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट पर उपचुनाव क्यों लड़ा? कांग्रेस ने आप को हराने की कोशिश की ताकि भाजपा को इसका फायदा मिले सके।
विज्ञापन
    
 
                     
                विज्ञापन
                
                    
                
            
            कांग्रेस पर भाजपा की 'बी टीम' होने का आरोप
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने पिछले 30 साल में गुजरात को बर्बाद कर दिया और कांग्रेस ने विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकामी दिखाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ दिखावे की लड़ाई लड़ती है और पर्दे के पीछे भाजपा की मदद करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जरिए भाजपा हर चुनाव जीतती है। कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत अब जनता समझ चुकी है।
विसावदर उपचुनाव से बढ़ा आप का आत्मविश्वास
गौरतलब है कि हाल ही में विसावदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आप नेता गोपाल इटालिया ने भाजपा उम्मीदवार किरीट पटेल को 17,000 से ज्यादा वोटों से हराया था। कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। इस नतीजे से आप को गुजरात में एक मजबूत विकल्प के तौर पर उभरने का मौका मिला है।
ये भी पढ़ें: दलाई लामा के उत्तराधिकारी चुनाव पर भारत ने चीन को फटकारा, कहा- फैसला सिर्फ तिब्बती धर्मगुरु लेंगे
'गुजरात जोड़ो अभियान' की शुरुआत
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए उनकी पार्टी ने 'गुजरात जोड़ो अभियान' शुरू कर दिया है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। लोग एक मिस्ड कॉल देकर इस अभियान से जुड़ सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे भ्रष्टाचार मुक्त गुजरात के लिए आप का साथ दें।
युवाओं पर आप का फोकस
केजरीवाल ने कहा कि आप युवाओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज गुजरात में किसान, युवा और मध्यम वर्ग सभी भाजपा से परेशान हैं। बेरोजगारी चरम पर है और नौकरियां केवल कॉन्ट्रैक्ट पर दी जाती हैं। ऐसे में बदलाव की जरूरत है और वह बदलाव आप लाएगी।
ये भी पढ़ें: जस्टिस वर्मा पर गिर सकती है गाज, संसद में पेश होगा हटाने का प्रस्ताव
विधानसभा में आप की स्थिति
इस समय गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं, जिनमें भाजपा के पास 162, कांग्रेस के पास 12 और आप के पास 5 विधायक हैं। समाजवादी पार्टी का एक विधायक है और दो निर्दलीय हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि 2027 में यह आंकड़ा बदल जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि अगले