फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gyan Dev Ahuja said Nehru was not a pandit and the prefix was added by Congress on his name

भाजपा विधायक ने कहा- पंडित नहीं थे नेहरू, खाते थे गाय और सुअर का मांस

Sat, 11 Aug 2018 08:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Aug 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
Gyan Dev Ahuja said Nehru was not a pandit and the prefix was added by Congress on his name

राजस्थान के भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा जो अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं उन्होंने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। इस बार उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और उनकी पार्टी कांग्रेस को लेकर टिप्पणी की है। अलवर के रामगढ़ से विधायक आहूजा का कहना है कि नेहरू पंडित नहीं थे और यह उपाधि उनके नाम में कांग्रेस पार्टी ने जोड़ी है।

विज्ञापन


ज्ञानदेव आहूजा ने कहा, 'नेहरू पंडित नहीं थे। जो शख्स गाय और सुअर का मांस खाता है वह पंडित नहीं हो सकता। कांग्रेस ने उनके नाम में पंडित जोड़ा है।' उन्होंने यह बयान शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय का दौरा करने के बाद कहीं। उन्होंने कांग्रेस पर जातिवाद के आधार पर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया। रामगढ़ के विधायक ने यह बातें राजस्थान के पीसीसी प्रमुख सचिन पायलट के बयान के बाद कहीं।
विज्ञापन


पायलट ने कहा था कि राहुल गांधी अपनी दादी इंदिरा गांधी के साथ मंदिर जाया करते थे। जिसपर पलटवार करते हुए आहूजा ने कहा, 'राहुल गांधी कभी इंदिरा गांधी के साथ मंदिर नहीं गए। यदि मेरा दावा गलत है तो मैं अपना पद छोड़ दूंगा या सचिन पायलट को अपना पद छोड़ना पड़ेगा।' उन्होंने राहुल की प्रस्तावित मंदिर यात्रा पर सवाल उठाते हुए पूछा, 'पायलट, गहलोत या गुलाम नबी आजाद को यह बताना चाहिए कि राहुल का यज्ञोपवीत संस्कार कब हुआ। जनेऊ यज्ञोपवीत संस्कार होने के बाद ही धारण किया जाता है।'  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है जब आहूजा ने गांधी-नेहरू परिवार और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। भाजपा विधायक ने हाल ही में गोहत्या को आतंकवाद से बड़ा अपराध करार दिया था। उन्होंने लव-जिहाद पर बयान देकर भी विवाद खड़ा कर दिया था। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि हिंदू परिवार की लड़कियों को लक्ष्य करके लव जिहाद में फंसाया जाता है और फिर उनसे जबरन धर्म बदलवाया जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed