फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Navi Mumbai Airport first Intl cargo Thane Accident Nagpur Pune bjp ncp polity crime news

Maharashtra: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर पहली बार अंतरराष्ट्रीय मालवाहक उड़ान; सड़क हादसे में 23.83 लाख रुपये मुआवजा

Mon, 17 Aug 2026 05:57 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 17 Aug 2026 05:57 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Navi Mumbai Airport first Intl cargo Thane Accident Nagpur Pune bjp ncp polity crime news
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईए) पर पहली बार अंतरराष्ट्रीय मालवाहक उड़ान को सफलतापूर्वक उतारा गया। हांगकांग एयर कार्गो की उड़ान इस हवाई अड्डे पर पहुंचने के साथ ही इस एयरपोर्ट ने वैश्विक व्यापार केंद्र के रूप में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। रविवार को हांगकांग से पहली फ्लाइट आने के बाद NMIA लॉजिस्टिक्स का प्रवेश द्वार बन गया। एनएमआईए 13 नई मालवाहक सेवाएं मुहैया कराने की दिशा में बढ़ रहा है। हांगकांग और नवी मुंबई के बीच तीन साप्ताहिक सेवाएं संचालित की जाएंगी। एयरबस ए330-200एफ मालवाहक विमान की मदद से एक बार में लगभग 60 टन खेप ले जाई जा सकेगी। एनएमआईए ने 15 जुलाई को अबू धाबी के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान भी शुरू की थी। इसके बाद 1 अगस्त को शारजाह के लिए इंडिगो कार्गो की पहली समर्पित मालवाहक उड़ान शुरू हुई, जिससे 20 टन सामान ले जाया गया। एनएमआईए एशिया, यूरोप और पश्चिम एशिया के प्रमुख 16 गंतव्यों के लिए अपनी सेवाओं का तेजी से विस्तार कर रहा है।

विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में हाथ गंवाने वाले व्यक्ति को 23.83 लाख रुपये मुआवजा
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने चार साल पहले सड़क दुर्घटना में एक हाथ गंवाने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति को 23.83 लाख रुपये का मुआवजा दिया है। कल्याण के न्यायाधिकरण सदस्य वी एस देशमुख के 13 अगस्त के आदेश की प्रति रविवार को उपलब्ध हुई। दावा के अनुसार, जगन रामा जाधव कल्याण-मुर्बाद रोड पर स्कूटर चला रहे थे, तभी एक ट्रक ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनका बायां हाथ कट गया। बीमा कंपनी ने जाधव को दोषी ठहराया, पर न्यायाधिकरण ने ट्रक चालक को कसूरवार माना। पीड़ित की कमाई की क्षमता 60 फीसदी कम हुई। न्यायाधिकरण ने जाधव को आवेदन की तारीख से भुगतान तक 6 फीसदी वार्षिक ब्याज के साथ 23.83 लाख रुपये मुआवजे का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed