{"_id":"69a7a37ba972c38e79010ca7","slug":"happy-holi-2026-ai-is-the-new-master-of-colors-holi-has-moved-beyond-a-festival-to-a-tech-driven-event-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Happy Holi 2026: एआई रंगों का नया उस्ताद; होली अब 'फेस्टिवल' से आगे बढ़कर टेक-ड्रिवन इवेंट बनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Happy Holi 2026: एआई रंगों का नया उस्ताद; होली अब 'फेस्टिवल' से आगे बढ़कर टेक-ड्रिवन इवेंट बनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Wed, 04 Mar 2026 08:44 AM IST
विज्ञापन
सार
AI Is New Master of Colors: कभी फूलों के अर्क और रंगों को हाथों पर मलकर होली खेली जाती थी, लेकिन अब बदलते दौर के साथ इसकी जगह तकनीक ने ले ली है। अब रंग हाथों के बजाय एल्गोरिदम की मदद से उड़ाए जा रहे हैं।
एआई रंगों का नया उस्ताद
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
होली 2026 में रंग सिर्फ हाथों से नहीं उड़ रहे, वे एल्गोरिद्म से भी बरस रहे हैं। यह वह साल है, जब कैमरे की क्लिक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की क्लिक एक साथ सुनाई दे रही है। बैटरी चल रही है, एआई काम कर रहा है और रंग मशीन से बरस रहे हैं। साफ है-होली अब ‘फेस्टिवल’ से आगे बढ़कर टेक-ड्रिवन इवेंट बन चुकी है। इस बार का सबसे बड़ा ट्रेंड है—एआई से होली फोटो बनवाना। युवा सिर्फ तस्वीर नहीं खींच रहे, वे उसे स्टाइल, सिनेमैटिक रंग और फैंटेसी इफेक्ट देकर नया रूप दे रहे हैं।
सबसे आगे है ओपनएआई का चैटजीपीटी इमेज जनरेशन फीचर, जिसमें यूजर टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर होली के रंगों से भरी डिजिटल तस्वीरें बना रहे हैं। ‘रंगों की बारिश में स्लो-मोशन पोर्ट्रेट’ या ‘टेसू के फूलों वाली देसी होली’- ऐसे प्रॉम्प्ट सोशल मीडिया पर खूब चल रहे हैं। चैटजीपीटी की खासियत यह है कि यह कल्पना को सीधे दृश्य में बदल देता है-बिना कैमरा उठाए।
इसी कतार में गूगल का जेमिनी भी तेजी से लोकप्रिय हुआ है। इसकी ताकत है फोटो-एन्हांसमेंट और बैकग्राउंड री-इमैजिनेशन। लोग अपनी साधारण होली फोटो अपलोड कर रहे हैं और जेमिनी उसे बॉलीवुड-स्टाइल कलर ब्लास्ट में बदल दे रहा है। यह कहा जा सकता है कि 2026 में यह ‘वन-टैप होली ग्लो’ युवाओं का पसंदीदा डिजिटल खिलौना बन गया है। इमेज क्रिएशन की दुनिया में मिडजर्नी अभी भी क्रिएटिव लोगों का भरोसेमंद औजार बना हुआ है।
डिजाइनर और कंटेंट क्रिएटर इससे हाइपर-रियलिस्टिक होली विजुअल तैयार कर रहे हैं- ऐसे पोस्टर, जिनमें रंग हवा में तैरते दिखते हैं और चेहरों पर सिनेमाई रोशनी गिरती है। होली पार्टियों के डिजिटल पोस्टर अब एआई से बन रहे हैं। मोबाइल यूजर के बीच रेमिनी और पिक्सआर्ट के एआई फिल्टर भी धूम मचा रहे हैं। ये एप चेहरे को शार्प करते हैं, रंगों को चमकाते हैं और एक क्लिक में ‘हैप्पी होली’ टेंपलेट तैयार कर देते हैं।
खास बात यह कि अब छोटे शहरों और कस्बों के युवा भी इन टूल्स का आत्मविश्वास से इस्तेमाल कर रहे हैं। एआई एडिटिंग अब एक्सपर्ट का काम नहीं रहा-यह आम यूजर की जेब में आ गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी पीछे नहीं हैं। मेटा के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एआई-रील टेम्पलेट तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। यूजर वीडियो अपलोड करते हैं और एआई अपने आप रंगों की उड़ान, स्लो-मोशन स्प्लैश और म्यूजिक सिंक जोड़ देता है। यानी तस्वीर अब सिर्फ याद नहीं ऑटो-प्रोड्यूस्ड कंटेंट बन चुकी है।
तकनीक का यह उभार एक बड़े सांस्कृतिक बदलाव की ओर इशारा करता है। नई पीढ़ी त्योहार को सिर्फ जीना नहीं चाहती—वह उसे डिजिटल रूप में रचकर साझा करना चाहती है। इसलिए 2026 की होली में जहां एक तरफ इलेक्ट्रिक पिचकारी और गुलाल कैनन रंग बरसा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एआई उन रंगों को वर्चुअल चमक दे रहा है। तस्वीर साफ है, रंग वही हैं, पर रंगने वाला हाथ अब इन्सान और मशीन दोनों का है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X