फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   heavy rain in kerala landslide death school college closed

Rain Alert: केरल में भारी बारिश से तबाही, चार की मौत; कोझिकोड में बंद किए गए शैक्षणिक संस्थान

Sat, 01 Aug 2026 01:56 PM IST
Nitin Gautam नितिन गौतम
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:56 PM IST
सार

केरल में भारी बारिश हो रही और मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य में भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य में भूस्खलन और बाढ़ की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
heavy rain in kerala landslide death school college closed
केरल में भारी बारिश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में भारी बारिश हुई है और शनिवार को भी भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 जुलाई और 1 अगस्त 2026 को केरल और लक्षद्वीप में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके मद्देनजर कोझिकोड जिले के पहाड़ी इलाकों में सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई है। भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन और बाढ़ से चार लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


केरल में 24 घंटे भारी
मौसम विभाग के अनुसार, केरल के कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। यहां 24 घंटे में 7 सेमी से 11 सेमी तक भारी बारिश और 12 सेमी से 20 सेमी तक अति भारी बारिश हो सकती है। 2 अगस्त को केरल में कुछ जगहों पर 7 से 11 सेमी बारिश और लक्षद्वीप में 31 जुलाई व 1 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 31 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 1 अगस्त सुबह 5:30 बजे तक केरल में कई जगहों पर 60 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन


चार लोगों की हुई मौत
इडुक्की और कोट्टायम जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चार लोगों की मौत हो गई है। भूस्खलन के चलते एक घर तबाह हो गया, जिससे उसमें रहने वाली एक महिला की मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। इसी तरह अलग-अलग घटनाओं में कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कोझिकोड की कलेक्टर एमएस माधविकुट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों, खासकर पहाड़ी इलाकों में रहने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इस वजह से एक अगस्त को शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।' हालांकि, पीएससी परीक्षाएं और यूनिवर्सिटी परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। 


केरल सीएम बोले- सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार
भारी बारिश से उपजे मुश्किल हालात को देखते हुए सीएम वीडी सतीशन ने कहा कि सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। भारी बारिश के चलते केरल में कई जगह भूस्खलन, बाढ़ की समस्या हुई है। सीएम ने कहा कि राजस्व मंत्री, आपदा प्रबंधन बल के साथ समन्वय कर रहे हैं और वे लगातार हालात की समीक्षा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed