फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hema malini says, Ministry of Pilgrimage should be constructed for Development of sacred sites

पवित्र स्थलों के विकास को बने तीर्थ विकास मंत्रालय : हेमा मालिनी

Tue, 11 Feb 2020 01:32 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ मथुरा Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 11 Feb 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Hema malini says, Ministry of Pilgrimage should be constructed for Development of sacred sites
भाजपा सांसद हेमा मालिनी - फोटो : ANI

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने सोमवार को लोकसभा की बहस में हिस्सा लेते हुए सभी धर्मों के पवित्र स्थलों विकास के लिए तीर्थ विकास मंत्रालय बनाने की मांग की। सांसद ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस दिशा में जल्द ही कदम उठाएगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सराफा कारोबार को बढ़ावा देने के लिए सरकार को सोने के आयात में लगने वाले शुल्क को 12.5 फीसदी से  घटाकर 6 फीसदी करना चाहिए। वहीं राजस्थान से आरएलपी के सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान में फसलों पर हुए टिड्डी दल के  हमले को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि टिड्डी दल के हमले 700 करोड़ रुपये की फसल का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

ज्वैलरी पार्क की मांग भी उठाई

 कान्हा की नगरी में ज्वैलरी पार्क स्थापित करने का मुद्दा सोमवार को संसद में गूंजा। सांसद हेमामालिनी ने संसद में कहा कि मथुरा में सोने-चांदी का बड़ा कारोबार है, जिसे एक छत के नीचे पहुंचाने के लिए ज्वैलरी पार्क की स्थापना मुंबई और कोलकाता की तर्ज पर की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही इंपोर्ट ड्यूटी कम करके बुलियन कारोबारियों को राहत दी जाए। सांसद ने कहा कि इस कारोबार पर मेक इन इंडिया के तहत काम होना चाहिए, जिससे चांदी की हस्तकला को भी मजबूती मिल सके। वहीं, उन्होंने तीर्थ विकास मंत्रालय भी बनाए जाने की मांग की।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन मथुरा के तत्वावधान में पिछले दिनों बुलियन कारोबारियों ने सांसद हेमामालिनी के साथ कॉफी विद हेमा कार्यक्रम आयोजित किया था। बुलियन कारोबारियों ने सांसद को ज्ञापन देकर ज्वैलरी पार्क की स्थापना की मांग की थी।


इस मामले को अमर उजाला ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार हाथी वाला ने बताया कि बुलियन कारोबारियों से सांसद हेमामालिनी ने ज्वैलरी पार्क का मुद्दा संसद में उठाने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा किया है। मंत्री चिराग अग्रवाल ने कहा कि इसके लिए सांसद का आभार व्यक्त करते हैं साथ ही केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि इस मामले में गंभीरता दिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed