सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah reaches Assam, will launch Vibrant Villages program

Amit Shah Assam Visit : गृह मंत्री अमित शाह असम पहुंचे, वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम का किया शुरुआत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 20 Feb 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिन के दौरे पर असम पहुंचे। इस बीच वे सीमावर्ती  परियोजना का शुभारंभ किया। 

Home Minister Amit Shah reaches Assam, will launch Vibrant Villages program
अमित शाह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

असम में कुछ महीनें में चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को असम के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वे एक सीमावर्ती अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ करेंगे। शाह का हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।

Trending Videos

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र बजट सत्र 23 फरवरी से: अजीत पवार के निधन, कर्ज का बोझ और राज्यसभा चुनाव; इन मुद्दों पर होगी तकरार

विज्ञापन
विज्ञापन



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर देश की सीमाओं को खुला छोड़ने का आरोप लगाया। इसके कारण असम में घुसपैठ हुई। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस समस्या से प्रभावी ढंग से निपटा है। असम के कछार जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राज्य में अपने शासनकाल के दौरान कोई विकास कार्यक्रम शुरू नहीं किया, लेकिन "अब प्रतिदिन 14 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है, जो देश में सबसे अधिक है"।

वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राग का किया शुभारंभ
उन्होंने काचर जिले से वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम (वीवीपी) के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। जो देश भर के 15 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगा। शाह ने कहा कि देश के सीमावर्ती गांवों का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता है। यह कार्यक्रम इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक कदम है"। शाह ने कहा कि सीमावर्ती गांवों से पलायन रोकने और इन अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के माध्यम से घुसपैठ को रोकने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वीवीपी के दूसरे चरण में 6900 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसमें देश भर के 1954 गांवों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, "पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने असम के विकास को सुनिश्चित किया है और अगले पांच वर्षों में राज्य को बाढ़ मुक्त बनाएगी।"




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed