सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Horrific Road Accident in Odisha Ganjam District Several Dead Many Critically Injured in Bus-Auto Collision

Odisha Road Accident: ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, बस और ऑटो की भिड़ंत में छह लोगों की मौत; चार की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 22 May 2026 02:16 PM IST
विज्ञापन
सार

ओडिशा के गंजम जिले में शुक्रवार को बस और ऑटो की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। हादसा जिले के पुरुषोत्तमपुर इलाके में हुआ। फिलहाल घायलों का इलाज बरहामपुर के अस्पताल में चल रहा है। जहां उनकी स्थिती गंभीर बनी हुई है।

Horrific Road Accident in Odisha Ganjam District Several Dead Many Critically Injured in Bus-Auto Collision
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ओडिशा के गंजम जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक बस और ऑटो रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। मृतकों में दो नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। सभी मृतक और घायल एक ही गांव के बताए जा रहे हैं।


क्या बोले पुलिस अधिकारी?
शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाडकापल्ली चौराहे के पास हुई। तेज रफ्तार बस ने तीन पहिया ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, तीन अन्य लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत बचाव कार्य शुरू किया। हादसे का शिकार हुए सभी लोग ऑटो रिक्शा में सवार थे। दुर्घटना में घायल चार लोगों का पहले कोडाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: Mount Everest: एवरेस्ट शिखर से उतरते समय दो भारतीयों की मौत, गाइड ने की थी बचाने की कोशिश

शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस पुरुषोत्तमपुर से बरहामपुर की ओर जा रही थी। वहीं, ऑटो रिक्शा यात्रियों को लेकर मां सिंहासिनी मंदिर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत हो गई। मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शवों की शिनाख्त करने और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed