{"_id":"6a5ab28642df7a257c0faf45","slug":"iaf-rafale-jets-participate-australia-exercise-pitch-black-2026-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया में गरजेगा राफेल: 'पिच ब्लैक' युद्धाभ्यास में दिखेगी IAF की ताकत, 19 देश होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑस्ट्रेलिया में गरजेगा राफेल: 'पिच ब्लैक' युद्धाभ्यास में दिखेगी IAF की ताकत, 19 देश होंगे शामिल
Sat, 18 Jul 2026 04:24 AM IST
राकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sat, 18 Jul 2026 04:24 AM IST
सार
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत अपनी हवाई ताकत का दम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है! ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में आयोजित होने वाले मेगा हवाई युद्धाभ्यास 'पिच ब्लैक-2026' में हिस्सा लेने के लिए भारतीय वायुसेना के 4 राफेल, 2 सी-17 ग्लोबमास्टर और 120 जांबाज सैनिक ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। 20 जुलाई से 7 अगस्त तक चलने वाले इस महामुकाबले में दुनिया के 19 देशों के 100 से अधिक लड़ाकू विमान आसमान में युद्ध जैसी परिस्थितियों से निपटने का कड़ा अभ्यास करेंगे, जो वैश्विक सुरक्षा और तालमेल के लिहाज से बेहद अहम है।
विज्ञापन
राफेल फाइटर जेट
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपनी ताकत का लोहा मनवाने के लिए वायुसेना फिर तैयार है। ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में 20 जुलाई से 7 अगस्त तक चलने वाले पिच ब्लैक-2026 अंतरराष्ट्रीय युद्धाभ्यास में भाग लेने के लिए वायुसेना चार राफेल लड़ाकू विमानों, दो सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमानों और 120 वायु सैनिकों के दल के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया स्थित भारतीय उच्चायोग ने बताया कि अगले तीन सप्ताह तक वायुसेना अन्य देशों की वायु सेनाओं के साथ जटिल हवाई अभियानों का अभ्यास करेगी। इस मेगा एयर शोडाउन में कुल 19 देशों के 100 से ज्यादा लड़ाकू एवं परिवहन विमान और सैकड़ों सैन्यकर्मी शामिल होंगे। इसका मकसद युद्ध जैसी परिस्थितियां निर्मित कर तालमेल और युद्ध क्षमता मजबूत करना है। यह युद्धाभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा के लिए बेहद अहम है।
दुनिया के सबसे बड़े एयर एक्सरसाइज में से एक
रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स के अनुसार, 'पिच ब्लैक' उसका सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास है। इसमें 100 से अधिक सैन्य विमान और 19 मित्र एवं साझेदार देशों के सैन्यकर्मी भाग लेंगे। तीन सप्ताह तक चलने वाला यह अभ्यास दुनिया के सबसे बड़े सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्रों में से एक में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भारत पर अमेरिका का दोहरा दबाव?: रूसी तेल पर 100% टैरिफ की तैयारी, वीजा नियमों से छात्रों की भी बढ़ीं मुश्किलें
इंडोनेशिया ने भी किया सहयोग
ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के दौरान भारतीय राफेल विमानों को हवा में ईंधन उपलब्ध कराने के लिए भारतीय वायुसेना के IL-78 एयर-टू-एयर रिफ्यूलर विमान ने इंडोनेशिया के सुराबाया स्थित जुआंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी।
जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास ने इंडोनेशिया सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि उसने भारतीय सैन्य विमानों को अपने क्षेत्र से संचालन की अनुमति देकर अहम सहयोग दिया।
कौन-कौन से देश ले रहे हैं हिस्सा?
इस अभ्यास में भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, कनाडा, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, स्पेन, स्वीडन, फिनलैंड, फिलीपींस, ब्रुनेई, पापुआ न्यू गिनी और फिजी सहित कुल 19 देश शामिल हैं।