{"_id":"58081baa4f1c1b434b703dee","slug":"in-midnight-protest-at-jnu-hundreds-surround-vice-chancellor-over-missing-student","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र नजीब पर JNU में हंगामा, आधी रात में बंधक बनाए गए वीसी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लापता छात्र नजीब पर JNU में हंगामा, आधी रात में बंधक बनाए गए वीसी
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Oct 2016 07:06 AM IST
विज्ञापन
जेएनयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता जेएनयू छात्र नजीब की तलाश के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संगठन और टीचर्स एसोसिएशन ने जेएनयू प्रशासन के प्रशासनिक भवन को चारों तरफ से घेर लिया है। किसी भी अधिकारी को बाहर नहीं आने दिया जा रहा है। प्रशासनिक भवन के अंदर कुलपति, प्रॉक्टर, डीन ऑफ स्टूडेंट्स, रजिस्ट्रार और अन्य लोग हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन अपने स्तर से इस मामले को सुलझाने में लगा है और प्रशासन की कुछ प्रोफेसर से भी बातचीत हो रही है, लेकिन कोई हल नहीं निकला। बुधवार देर रात तक छात्रों का प्रदर्शन जारी था। विश्वविद्यालय परिसर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।
छात्र संगठन आइसा की ओर से पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जा रही थी। बुधवार शाम करीब छह बजे से हंगामा जारी है। इस पूरी घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को है, लेकिन जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस संबंध में लिखित शिकायत और मदद नहीं मांगी जाती तब तक दिल्ली पुलिस विश्वविद्यालय परिसर में घुसने को तैयार नहीं दिख रही है। हालांकि पुलिस पूरी घटना पर नजर बनाए हुए है और पल-पल की खबर ले रही है।
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष, मोहित ने बताया, 'जेएनयू के प्रशासनिक भवन में हमने किसी को भी अवैध रूप से बंद नहीं कर रखा है। प्रॉक्टर बाहर हैं और वे स्वतंत्र रूप से प्रशासनिक भवन में घूम रहे हैं। हमने प्रशासनिक भवन में रुके लोगों के लिए वहां खाना भी भिजवाया है।'

लापता छात्र की सूचना देने पर 50 हजार का इनाम
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बयान जारी कर नजीब अहमद के कैंपस लौटने की अपील की है। उधर, दिल्ली पुलिस ने जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं, जिसमें लापता छात्र की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बुधवार शाम नजीब अहमद के नाम कैंपस लौटने की अपील की। विश्वविद्यालय का कहना है कि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नजीब कैंपस लौटकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे।
वहीं, दिल्ली पुलिस के वसंत कुंज नॉर्थ ने नजीब अहमद के लापता होने पर पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में उनके बारे में जानकारी के साथ-साथ सूचना देने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की गई है। यह पोस्टर दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भी भेजे गए हैं। उधर, पांच दिन के बाद भी लापता छात्र को तलाश नहीं कर पाने के विरोध में एबीवीपी ने वसंत कुंज थाने के बाहर प्रदर्शन किया।