India-Pakistan Tension: पाकिस्तानी झंडे-पोस्टर से सांप्रदायिक तनाव भड़काने की साजिश, प. बंगाल में दो गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी वारदात के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण हैं। भारत ने पड़ोसी देश पर नकेल कसने के लिए कई कड़े फैसले लिए हैं। पाकिस्तान के लोगों को कई राज्यों से बाहर निकाला गया है। इसी बीच पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक तनाव भड़काने की साजिश रचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बोनगांव इलाके में गिरफ्तारी, सांप्रदायिक साजिश के आरोप
सांप्रदायिक अशांति पैदा करने की साजिश से जुड़े इस मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंदन मालाकार (30) और प्रोग्यजीत मंडल (45) को बुधवार रात बोनगांव इलाके में गिरफ्तार किया गया। दोनों को एक राजनीतिक दल का सक्रिय सदस्य बताया गया है। दोनों सनातनी एकता मंच नामक संगठन से जुड़े हैं।
पाकिस्तानी झंडा चिपकाने और भारत विरोधी नारे लिखने के दोषी
अधिकारी ने बताया कि दोनों ने गोपालनगर थाना क्षेत्र में अकाईपुर रेलवे स्टेशन के पास एक शौचालय की दीवार पर पाकिस्तानी झंडा चिपकाने और भारत विरोधी नारे लिखने की बात कबूल की है। आरोपियों का इरादा तस्वीर को सार्वजनिक कर किसी अन्य समुदाय या समूह से जोड़कर सांप्रदायिक अशांति भड़काना था। मौके पर मुस्तैद पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर उनकी साजिश को विफल कर दिया।
ये भी पढ़ें- Pahalgam: भारत ने पाकिस्तान को किस तरह घेरा, दुनिया के देशों का क्या है रुख? गृहमंत्री ने दोहराई वचनबद्धता
कब और कहां हुई आतंकी वारदात, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री क्या बोले
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर बीते 22 अप्रैल की दोपहर में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला था। एक उच्च पदस्थ अधिकारी के मुताबिक 26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय निवासी थे। हमले के बाद पहली प्रतिक्रिया में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले को 'हाल के वर्षों में आम लोगों पर हुए किसी भी हमले से कहीं बड़ा' हमला बताया। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत की यात्रा पर थे। इसी समय जम्मू-कश्मीर में पर्यटन और ट्रैकिंग का मौसम भी जोर पकड़ रहा है।
ये भी पढ़ें- India-Pakistan Tension: भारत की कार्रवाई से खौफ में पाकिस्तान, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से लगाई मदद की गुहार
74 महीने बाद आतंकी हमले से दहली घाटी
2019 की फरवरी में जम्मू-कश्मीर के ही पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला पहलगाम में हुआ है। पहलगाम शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर बैसरन चीड़ के पेड़ों के घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा एक विशाल घास का मैदान है तथा देश व दुनिया के पर्यटकों के बीच पसंदीदा स्थान है।
ये भी पढ़ें- Kashmir Terror Attack: पहलगाम में 26 की मौत, 16 के नाम आए सामने
आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी
पहलगाम हमले के संबंध में अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हथियारबंद आतंकवादी 'मिनी स्विट्जरलैंड' में घुस आए और भोजनालयों के आसपास घूम रहे, खच्चर की सवारी कर रहे, पिकनिक मना रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.