फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 11271 new covid 19 cases and active caseload at 135918 is the lowest in 522 days

देश में कोरोना: 17 महीने बाद एक्टिव केस में भारी कमी, बीते 24 घंटे में 11हजार से ज्यादा नए मामले आए सामने

Sun, 14 Nov 2021 10:08 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 14 Nov 2021 10:08 AM IST
सार

देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मार्च 2020 के बाद पहली बार कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 35 हजार के करीब पहुंची है। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी ठीक हो रहा है। 

विज्ञापन
India reports 11271 new covid 19 cases and active caseload at 135918 is the lowest in 522 days
कोरोना टेस्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी है। बीते 24 घंटे में 11 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, वहीं, मौतों की संख्या तीन सौ से नीचे है। वहीं, 11 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ्य हुए हैं। हीं, एक्टिव केस की संख्या भी धीरे-धीरे कम हो रही है। देश में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या अब 1 लाख 35 हजार 918 तक रह गई है। मार्च 2020 यानी 17 महीने बाद एक्टिव केस की संख्या इतनी कम हुई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़े के मुताबिक एक दिन में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहले से कम हो रहा है।  पिछले 24 घंटे में 11,271 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इस दौरान 285 लोगों ने दम तोड़ दिया है। इसके अलावा 131 हजार 376 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना के दैनिक मामलों में आधा से ज्यादा केस केरल से दर्ज किए गए हैं। केरल में एक दिन में 6 हजार से ज्यादा कोरोना के मरीज पाए गए हैं। इसके अलावा वहीं, भारत में अभी तक  1 अरब 12 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 
विज्ञापन

 


देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-11,271 हजार
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 11, 371 हजार
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-285
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  1.35 लाख (522 दिनों में सबसे कम)
अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.38 करोड़
अब तक कुल हुए संक्रमित- 3.44 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.63 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका-1.12 करोड़

मार्च 2020 के बाद पहली बार कोरोना के सक्रिय मामलों में भारी कमी आई है। 522 दिन बाद यानी करीब 17 महीने पहले 1 लाख 35 हजार आंकड़ा दर्ज किया गया था। इसके अलावा रिवकवरी रेट 98.26% हो गया है। 


गुजरात के सैंपल में मिला डेल्टा और कप्पा वैरिएंट
गुजरात के अहमदाबाद से अगस्त और सितंबर में महाराष्ट्र के पुणे की एक प्रयोगशाला में जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए कोरोना रोगियों के नमूने 'डेल्टा' और 'कप्पा' दोनों प्रकारों से संक्रमित पाए गए। सरकार द्वारा संचालित बीजे मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ. कानू पटेल ने कहा कि अगस्त में पुणे प्रयोगशाला को भेजे गए दो नमूनों में से एक में डेल्टा और कप्पा के कोरोनावायरस के रूप पाए गए, जबकि सितंबर में भेजे गए एक नमूने में डेल्टा
संस्करण था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed