{"_id":"6affd65922ea82d9d5050890","slug":"india-world-hindu-muslim-population-projections-2050-pew-research-explainer-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्लेनर: 2070 में दुनिया में किस धर्म के कितने लोग होंगे, क्या सबसे अधिक इस्लामिक आबादी वाला देश होगा भारत?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक्सप्लेनर: 2070 में दुनिया में किस धर्म के कितने लोग होंगे, क्या सबसे अधिक इस्लामिक आबादी वाला देश होगा भारत?
Fri, 20 Nov 2026 10:40 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:40 AM IST
सार
प्यू रिसर्च के अनुसार 2050 और 2070 तक भारत और दुनिया में हिंदू व मुस्लिम आबादी की क्या स्थिति होगी? जानिए प्रजनन दर, औसत आयु और जनसांख्यिकीय बदलावों से जुड़े तथ्य।
विज्ञापन
दुनिया में अलग-अलग धर्मों की आबादी से जुड़े अनुमान बताती प्यू की रिपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुनिया में मौजूदा समय में ईसाई, इस्लाम और हिंदू धर्म मानने वालों की आबादी सबसे ज्यादा है। अगले कुछ वर्षों में भी यह स्थिति बने रहने का अनुमान है। हालांकि, इस दौरान अलग-अलग धर्मों की आबादी की हिस्सेदारी में बड़ा बदलाव दिखने वाला है। आने वाले वर्षों में ईसाई धर्मावलंबियों को पछाड़कर इस्लाम धर्मावलंबियों की आबादी सबसे ज्यादा हो सकती है। वहीं, हिंदू धर्म मानने वालों की हिस्सेदारी में भी बड़ा बदलाव हो सकता है। यह अनुमान दुनिया की प्रमुख सर्वेक्षण और अनुसंधान एजेंसी- 'प्यू रिसर्च सेंटर' के एक अध्ययन में लगाया गया है। अध्ययन में ईसाई, मुस्लिम, हिंदू, बौद्ध, यहूदी आदि धर्मों को शामिल किया गया है।
आइये जानते हैं कि प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट में दुनिया में भविष्य के धार्मिक बदलावों को लेकर क्या कहा गया है? इन बदलावों के बीच भारत में अलग-अलग धर्मों की स्थिति क्या रहने का अनुमान है? भारत में मौजूदा समय में सबसे ज्यादा आबादी वाले हिंदू धर्म की जनसंख्या देश और दुनिया में क्या रहेगी? इनकी हिस्सेदारी में क्या बदलाव होगा? इसके भविष्य में बढ़ने या घटने की वजहें क्या होंगी? आइये जानते हैं...
विज्ञापन
आइये जानते हैं कि प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट में दुनिया में भविष्य के धार्मिक बदलावों को लेकर क्या कहा गया है? इन बदलावों के बीच भारत में अलग-अलग धर्मों की स्थिति क्या रहने का अनुमान है? भारत में मौजूदा समय में सबसे ज्यादा आबादी वाले हिंदू धर्म की जनसंख्या देश और दुनिया में क्या रहेगी? इनकी हिस्सेदारी में क्या बदलाव होगा? इसके भविष्य में बढ़ने या घटने की वजहें क्या होंगी? आइये जानते हैं...
विज्ञापन
Trending Videos
पहले जानें- दुनिया में क्या है अलग-अलग धर्मों के भविष्य का अनुमान?
प्यू रिसर्च सेंटर के 2020 से 2070 के जनसंख्या प्रक्षेपण अध्ययन के अनुसार, वैश्विक स्तर पर अलग-अलग धर्मों के भविष्य और जनसांख्यिकी में बड़े बदलाव आने का अनुमान है।1. इस्लाम
सबसे तेज वृद्धि: अध्ययन में मुस्लिम आबादी के सबसे तेज गति से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है, जो 2020 में 2.02 अरब से बढ़कर 2070 तक 3.64 अरब हो सकती है।सबसे बड़ा धर्म: अभी दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी ईसाई धर्म मानने वालों की है। अनुमान के मुताबिक, 2035 तक मुस्लिम लोगों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा हो जाएगी। 2070 तक दुनिया की कुल आबादी में मुस्लिमों की हिस्सेदारी बढ़कर 36% हो सकती है, जो 2020 में 26% थी।
क्षेत्रीय बदलाव: एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 2040 तक मुस्लिम आबादी सात मुख्य धर्म समूहों से अलग लोगों की आबादी को पछाड़कर सबसे बड़ा समूह बन जाएगी। 2070 तक पाकिस्तान दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा, जहां इनकी आबादी अनुमानित 46.1 करोड़ होगी। वहीं, भारत दूसरे स्थान पर होगा, जहां इस्लामिक आबादी 33.4 करोड़ होगी। पाकिस्तान इस्लामिक आबादी के मामले में यह ताज इंडोनेशिया से नहीं, बल्कि भारत से हासिल करेगा।
विज्ञापन
2. ईसाई धर्म
धीमी वृद्धि: ईसाइयों की संख्या में वृद्धि जारी रहेगी लेकिन इसकी गति थोड़ी धीमी होगी; 2070 तक इनकी आबादी तीन अरब से थोड़ी कम रहने का अनुमान है।केंद्र का स्थानांतरण: ईसाई धर्म का केंद्र यूरोप और अमेरिका से खिसककर सब-सहारा अफ्रीका की ओर बढ़ रहा है। 2070 तक दुनिया के 50% से अधिक ईसाई इसी क्षेत्र में रहेंगे, और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो (डीआरसी) अमेरिका को पछाड़कर सबसे बड़ी ईसाई आबादी वाला देश बन सकता है।
यूरोप और अमेरिका में गिरावट: ऐसा अनुमान है कि 2070 तक यूरोप में दुनिया के केवल 11% ईसाई होंगे, जो 2020 में 22% थे। वहीं, अमेरिका 2065 तक अपना ईसाई बहुमत खो सकता है, हालांकि वह वहां का सबसे बड़ा समूह बना रहेगा।
3. हिंदू धर्म
कुल आबादी में बढ़ोतरी, वैश्विक हिस्सेदारी में कमी: दुनिया भर में हिंदुओं की कुल संख्या 2020 से 2070 के बीच 19.9 करोड़ बढ़कर लगभग 1.4 अरब पहुंच सकती है। हालांकि, अन्य गैर-हिंदू समूहों की तेज बढ़ोतरी की वजह से वैश्विक आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी 15% से घटकर 14% रह जाएगी।
ये भी पढ़ें: प्यू रिसर्च: 2035 में दुनिया में इस्लाम बन सकता है सबसे बड़ा धर्म, नास्तिकों की संख्या में भी दिखेगा उछाल
4. धर्मविहीन लोग
- ब्रिटेन, फ्रांस और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में किसी धर्म से न जुड़े लोग (नास्तिक, अज्ञेयवादी, आदि) 2070 तक बहुसंख्यक हो जाएंगे। दुनिया के लगभग 70% देशों में इनकी संख्या बढ़ेगी।
- इसके बावजूद वैश्विक स्तर पर धर्मविहीन लोगों की हिस्सेदारी 24% से गिरकर 17% रह जाएगी, क्योंकि दुनिया के अधिकांश नन्स (Nones) चीन में रहते हैं और वहां की कुल आबादी में भारी गिरावट का अनुमान है।
5. बौद्ध धर्म
आबादी में गिरावट: पूर्वी एशिया (खासकर चीन, जापान और दक्षिण कोरिया) की उम्रदराज और घटती आबादी के कारण बौद्ध आबादी में भारी कमी देखी जाएगी। इन देशों में बौद्धों की संख्या आधी से भी कम होने का अनुमान है। साथ ही लाओस और मंगोलिया अपना बौद्ध बहुसंख्यक दर्जा खो सकते हैं।
India World Hindu Muslim Population Projections 2050 pew Research explainer
- फोटो : अमर उजाला
अब जानें- भारत में क्या रहेगी अलग-अलग धर्मों की स्थिति?
प्यू के अध्ययन के मुताबिक, आने वाले दशकों (2050 और 2070 तक) में भारत की धार्मिक जनसांख्यिकी में धीमा लेकिन अहम बदलाव देखने को मिलेगा।1. हिंदू धर्म
2050 तक का अनुमान: भारत में हिंदू आबादी भारी बहुमत में बनी रहेगी। 2050 तक भारत में हिंदुओं की संख्या लगभग 1.38 अरब पहुंचने का अनुमान है, और यह देश की कुल आबादी का 76.7% होगी।2070 तक का अनुमान: 2020 से 2070 के बीच भारत में हिंदू आबादी में 17.6 करोड़ की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, अन्य समूहों की तेज वृद्धि के कारण भारत की कुल आबादी में हिंदुओं का अनुपात 79% (2020) से घटकर 76% (2070) रह जाएगा।
वैश्विक केंद्र: भारत दुनिया के अधिकांश (लगभग 94-95%) हिंदुओं का घर बना रहेगा। भारत में हिंदुओं की कुल संख्या दुनिया के पांच सबसे बड़े मुस्लिम देशों (पाकिस्तान, भारत, इंडोनेशिया, नाइजीरिया और बांग्लादेश) की कुल मुस्लिम आबादी से भी ज्यादा रह सकती है।
2. इस्लाम
- भारत में मुस्लिम आबादी किसी भी अन्य प्रमुख धार्मिक समूह की तुलना में तेजी से बढ़ सकती है। भारत की कुल आबादी में मुस्लिम आबादी का अनुपात 2010 में 14.4% था, जिसके 2050 तक बढ़कर 18.4% और 2070 तक 20% होने का अनुमान है।
- 2050 तक भारत में 31.1 करोड़ मुस्लिम हो सकते हैं। यानी भारत उस समय इंडोनेशिया को पछाड़कर दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश बनने का अनुमान लगाया गया है।
- 2070 तक भारत में मुस्लिम आबादी लगभग 33.4 करोड़ होगी। उस समय पाकिस्तान में अनुमानित मुस्लिम आबादी 46.1 करोड़ होगी, जिसके चलते भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश बन सकता है।
3. ईसाई और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय
ईसाई धर्म: भारत में ईसाइयों की हिस्सेदारी में हल्की कमी आने का अनुमान है। 2010 में जहां ईसाई आबादी लगभग 2.5% थी, वहीं 2050 तक इसके घटकर 2.2% रहने का अनुमान है।
सिख, जैन और अन्य समुदाय: ये समुदाय भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों का हिस्सा बने रहेंगे, हालांकि उनकी जनसंख्या वृद्धि दर में कोई बड़ा जनसांख्यिकीय उछाल होने का अनुमान नहीं है।
भारत में हिंदू आबादी के अनुमानित आंकड़े।
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू धर्म की पूरी दुनिया में क्या रहेगी स्थिति?
प्यू रिसर्च सेंटर के 2020 से 2070 के वैश्विक जनसांख्यिकी अनुमानों के अनुसार, पूरी दुनिया में हिंदू धर्म की स्थिति और भविष्य की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी:1. कुल वैश्विक आबादी और हिस्सेदारी
संख्या में वृद्धि: 2020 से 2070 के बीच दुनिया भर में हिंदुओं की संख्या में 19.9 करोड़ की वृद्धि होगी, जिससे इनकी कुल वैश्विक आबादी बढ़कर लगभग 1.4 अरब पहुंच जाएगी।वैश्विक हिस्सेदारी में हल्की कमी: संख्या बढ़ने के बावजूद, अन्य गैर-हिंदू समूहों (विशेष रूप से मुस्लिमों) की तेज जनसंख्या वृद्धि के कारण दुनिया की कुल आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी 15% (2020) से घटकर 14% (2070) रह जाएगी।
2. भौगोलिक तौर पर केंद्रित आबादी
- हिंदू धर्म दुनिया के सबसे अधिक भौगोलिक रूप से केंद्रित धर्मों में बना रहेगा। 2070 तक भी दुनिया के 99% हिंदू एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ही निवास करेंगे।
- 2020 में दुनिया के 95% हिंदू भारत में थे। 2070 तक भारत में हिंदुओं की आबादी में 17.6 की वृद्धि होगी और वे देश की तीन-चौथाई से अधिक (76%) आबादी बने रहेंगे।
- हिंदू-बहुमत वाले देश में पूरी दुनिया में केवल भारत और नेपाल ही ऐसे दो देश बने रहेंगे जहां हिंदू बहुसंख्यक होंगे।
3. दुनिया के शीर्ष देशों में स्थिति और नए बदलाव
2020 में सर्वाधिक हिंदू आबादी वाले शीर्ष पांच देश भारत, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और इंडोनेशिया थे। 2070 तक इस रैंकिंग में कुछ बड़े बदलाव आएंगे।- अप्रवासन की वजह से अमेरिका में हिंदू आबादी 40 लाख से बढ़कर 90 लाख हो सकती है, जिससे अमेरिका दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी हिंदू आबादी वाला देश बन सकता है।
- पाकिस्तान में हिंदू आबादी प्राकृतिक वृद्धि (जन्म दर) के चलते दोगुनी होकर लगभग 1 करोड़ हो सकती है और वह चौथे स्थान पर बना रहेगा।
- ऑस्ट्रेलिया लगभग 30 लाख हिंदुओं के साथ दुनिया के शीर्ष 10 देशों में 9वें स्थान पर शामिल हो जाएगा। वहीं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शीर्ष 10 हिंदू आबादी वाले देशों की सूची से बाहर हो सकता है।
- मॉरीशस, सूरीनाम और फिजी में हिंदुओं की राष्ट्रीय आबादी में पांच प्रतिशत अंक या उससे ज्यादा की गिरावट आ सकती है। उदाहरण के लिए, सूरीनाम में हिंदुओं की प्रजनन दर कम होने के कारण उनका अनुपात 22% से घटकर 15% तक पहुंच सकता है, और फिजी में यह 24% से गिरकर 19% हो सकता है।
ये भी पढ़ें: प्यू रिपोर्ट में अनुमान: पाकिस्तान-अमेरिका में दोगुनी होगी हिंदू आबादी, 2070 तक भारत में होंगे 1.29 अरब हिंदू
दुनिया में हिंदू मुस्लिम आबादी के क्या रहेंगे आंकड़े।
- फोटो : अमर उजाला
अगर दुनिया में बढ़ रही हिंदुओं की आबादी तो हिस्सेदारी कम क्यों हो रही?
प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक, 2020 से 2070 के बीच दुनिया भर में हिंदुओं की कुल संख्या में 19.9 करोड़ की बढ़ोतरी जरूर होगी और यह लगभग 1.4 अरब तक पहुंचेगी; इसके बावजूद, वैश्विक आबादी में उनकी हिस्सेदारी 2020 के 15% से घटकर 2070 तक 14% रहने का अनुमान है। इसकी कई बड़ी वजहें सामने आई हैं...1. प्रजनन दर का प्रतिस्थापन स्तर से नीचे होना
- 2020–2025 की अवधि में हिंदू महिलाओं की वैश्विक कुल प्रजनन दर 1.9 बच्चे प्रति महिला आंकी गई है। यह गैर-हिंदुओं की वैश्विक औसत प्रजनन दर (2.3) से काफी कम है।
- किसी भी आबादी को पीढ़ी-दर-पीढ़ी स्थिर बनाए रखने के लिए आमतौर पर 2.1 की प्रजनन दर की जरूरत होती है। यानी हर 100 महिलाओं में 210 बच्चों की प्रजनन दर।
- हालांकि, हिंदुओं की प्रजनन दर सभी क्षेत्रों में इस 2.1 के स्तर से नीचे है, जैसे भारत में 1.9, नेपाल में 2.0, बांग्लादेश में 1.9 और उत्तरी अमेरिका में 1.2।
- सीधे शब्दों में समझें तो मौजूदा समय में नेपाल को छोड़कर बाकी सभी देशों में जोड़े दो बच्चे भी पैदा नहीं कर रहे हैं, जिससे हिंदुओं का प्रतिस्थापन नहीं हो पा रहा।
- भारत में पिछले तीन दशकों के आंकड़ों को उठाकर देखें तो हिंदू प्रजनन दर 3.3 से गिरकर 1.9 पर आ गई है, जिसके पीछे सरकार की योजनाएं काफी हद तक जिम्मेदार हैं।
2. गैर-हिंदू समूहों की तेज बढ़ोतरी
- हिंदू आबादी में बढ़ोतरी जारी रहने के बावजूद, दुनिया की शेष गैर-हिंदू आबादी कहीं तेज गति से बढ़ रही है।
- खास तौर पर मुस्लिम आबादी में युवा औसत आयु और उच्च प्रजनन दर के कारण प्राकृतिक वृद्धि तेज है।
अगर सिर्फ एशिया-प्रशांत क्षेत्र को ही ले लें, जहां 99% हिंदू रहते हैं तो सामने आता है कि 2020–2025 के दौरान इस्लाम एकमात्र ऐसा प्रमुख धार्मिक समूह था जिसकी प्रजनन दर प्रतिस्थापन स्तर से ऊपर (2.5 बच्चे प्रति महिला) थी, जबकि हिंदुओं की दर 1.9 और ईसाइयों की 2.0 थी।
3. भारत में ही दुनिया की 90+ फीसदी हिंदू आबादी
- हिंदू धर्म दुनिया का सबसे ज्यादा भौगोलिक तौर पर केंद्रित धर्म है। दुनिया के 99% हिंदू एशिया-प्रशांत क्षेत्र में और लगभग 95% अकेले भारत में रहते हैं।
- चूंकि हिंदुओं की आबादी भारत पर निर्भर है, इसलिए भारत में प्रजनन दर में आई तेज़ गिरावट का सीधा प्रभाव वैश्विक स्तर पर हिंदू आबादी की कुल हिस्सेदारी पर पड़ता है।
- इसके उलट, ईसाई और मुस्लिम जैसी अन्य बड़ी आबादी कई महाद्वीपों में फैली हुई है, जिससे उनकी कुल वैश्विक वृद्धि दर अधिक बनी रहती है।
प्यू रिसर्च की रिपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
4. धर्मांतरण का सीमित असर
- प्यू की रिसर्च में यह भी सामने आया है कि हिंदुओं की हिस्सेदारी में कमी की वजह किसी बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन के कारण नहीं है।
- हिंदुओं में अपने मूल धर्म में बने रहने की दर दुनिया में सबसे अधिक (99%) है, यानी हिंदू धर्म में पले-बढ़े 99% लोग वयस्क होने पर भी हिंदू ही रहते हैं।
- 2020 से 2070 के बीच 50 वर्षों में धार्मिक बदलाव के कारण वैश्विक स्तर पर सिर्फ 10 लाख हिंदुओं का शुद्ध नुकसान अनुमानित है, जो कि कुल संख्या के आगे नगण्य है।
