फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army Mocks Asim Munir Self-Promotion After Operation Sindoor, Says We Watched It With Amusement

Op Sindoor: ‘हमने इसे मजे से देखा’, ऑपरेशन सिंदूर के बाद आसिम मुनीर की पदोन्नति पर भारतीय सेना ने ली चुटकी

Thu, 07 May 2026 10:43 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 07 May 2026 10:43 PM IST
सार

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर की फील्ड मार्शल पदोन्नति पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय सेना ने इसे 'मनोरंजन' की तरह देखा। 

विज्ञापन
Indian Army Mocks Asim Munir Self-Promotion After Operation Sindoor, Says We Watched It With Amusement
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान और उसके सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर तीखा तंज कसा। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि पाकिस्तान सेना प्रमुख की फील्ड मार्शल पद पर हुई आत्म-पदोन्नति को भारत ने मनोरंजन की तरह देखा।

विज्ञापन


जयपुर में आयोजित विशेष प्रेस ब्रीफिंग में बोलते हुए लेफ्टिनेंट जनरल घई ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम पर भारतीय सेना की नजर थी, लेकिन इसे गंभीरता से लेने के बजाय सेना ने इसे कुछ हद तक मनोरंजक माना। उन्होंने कहा कि फील्ड मार्शल मुनीर द्वारा खुद को पदोन्नत करने पर मैं क्या कह सकता हूं? इसका जवाब उन्हें खुद देना होगा। हमने इसे एक तरह के मनोरंजन की तरह देखा।”
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने मांगी थी राहत
लेफ्टिनेंट जनरल घई ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत से कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया था। हालांकि भारतीय सशस्त्र बलों ने बेहद सटीक और योजनाबद्ध तरीके से अभियान को अंजाम दिया और अपने सभी लक्ष्य हासिल किए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की रणनीति का उद्देश्य आतंकवादी ढांचे को खत्म करना था, न कि लंबे समय तक संघर्ष बढ़ाना। इसी वजह से ऑपरेशन को तेज, सीमित और प्रभावी तरीके से पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे हुई थी आसिम मुनीर की पदोन्नति?
पाकिस्तान सरकार ने पिछले वर्ष मई में ऑपरेशन सिंदूर के कुछ ही दिनों बाद जनरल आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया था। पाकिस्तान की ओर से कहा गया था कि यह सम्मान उन्हें 'मरका-ए-हक' और 'ऑपरेशन बुनियान-उम-मरसूस' के दौरान कथित रणनीतिक नेतृत्व के लिए दिया गया। आसिम मुनीर, पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक अयूब खान के बाद फील्ड मार्शल बनने वाले दूसरे सैन्य अधिकारी बने थे। अयूब खान को यह पद 1959 में मिला था।


ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने क्या किया था?
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस अभियान के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद कई आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। अभियान में नौ बड़े आतंकी लॉन्च पैड नष्ट किए गए थे। इसके अलावा नूर खान और सरगोधा जैसे महत्वपूर्ण सैन्य एयरबेस को भी निशाना बनाया गया। भारतीय सेना के मुताबिक, इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे, जिनमें यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदस्सिर अहमद जैसे बड़े आतंकी नाम शामिल थे। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने साफ कर दिया था कि सीमा पार मौजूद आतंकी ठिकाने अब सुरक्षित नहीं हैं। भारतीय सेना ने यह भी दिखाया कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में वह किसी भी सीमा तक जाने की क्षमता रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed